अगर पूछा जाए कि घूमना कौन नहीं जाना चाहता? तो शायद ही इस लिस्ट में कोई हो, क्योंकि हर कोई चाहता है कि वो नई-नई जगहों पर घूमने जाए। जहां कई लोगों की पसंद ऐतिहासिक जगह होती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग पहाड़ों व हिल स्टेशन पर घूमना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्थित कई जगहों पर जाते हैं, और शहरों की दौड़-भाग वाली जिंदगी से दूर शांति के कुछ पल बिताते हैं। लेकिन जो लोग सच में घूमने का शौक रखते हैं, उनकी एक इच्छा जरूर होती है और वो ये कि वो कम से कम एक बार तो बाइक से लेह-लद्दाख जाएं। इसके लिए कई लोग प्लान बनाते हैं, अपना ग्रुप तैयार करते हैं आदि। लेकिन कई बार ये प्लान किसी अन्य समस्या की वजह से तो कभी बजट की वजह से कैंसल हो जाता है। लेकिन अगर आप सच में बाइक से लेह-लद्दाख घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी टूरिज्म आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।