फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Picnic Day 2021: पार्टनर संग घूमना हो या दोस्तों संग, ये 4 पिकनिक स्पॉट हैं बेहद शानदार

Fri, 18 Jun 2021 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंटरनेशनल पिकनिक डे 2021 - फोटो : istock
घूमना लगभग हर कोई पसंद करता है। लोगों को नई-नई जगहों पर जाना, वहां की चीजों के बारे में जानना और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटाना बेहद अच्छा लगता है। बड़े हों या फिर बच्चे हर किसी की जुबान पर पिकनिक का नाम जरूर रहता है। समय-समय पर लोग अपने पार्टनर, अपने बच्चों और अपने दोस्तों संग पिकनिक का प्लान बनाते हैं। पिकनिक पर जाकर हम अपने मन को नई ताजगी देते हैं, नई ऊर्जा मिलती है, अपने काम की चिंता को छोड़ हम थोड़ा समय शांति के पल बिता पाते हैं आदि। इन्हीं सभी चीजों को बनाए रखने के लिए हर साल 18 जून को इंटरनेशनल पिकनिक डे मनाया जाता है। वहीं, लंबे समय से लगे लॉकडाउन की वजह से लोग कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। हालांकि, अब धीरे-धीरे ही सही लेकिन पाबंदियों में ढील दी जा रही है। ऐसे में लोग फिर से घूमने पर विचार कर रहे हैं, और अपने लिए अच्छी जगह चुन रहे हैं। तो चलिए इस इंटरनेशनल पिकनिक डे आपको बताते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में। जहां आप घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इंटरनेशनल पिकनिक डे 2021 tourist shimla - फोटो : अमर उजाला
शिमला
  • शिमला घूमने और समय बिताने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां की सुंदरता और प्रकृति के अद्भुत नजारे हर किसी और अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आप कुफरी में मस्ती और एडवेंचर कर सकते हैं, मॉल रोड में घुड़सवारी करते हुए अच्छी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं, ताता पानी में राफ्टिंग कर सकते हैं और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी में देश के इतिहास को जान सकते हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरनेशनल पिकनिक डे 2021 camping in nainital - फोटो : istock
नैनीताल
  • नैनीताल में समय बिताना एक अलग अनुभव देता है। यहां आप किलबरी, स्नो व्यू पॉइंट, हाई एल्डीट्यूड जू, लैंड्स एंड, नैनी झील और हनुमानगढ़ी भी जा सकते हैं। यहां आप झील में बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं और अच्छी तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं, जो आपको यहां की याद दिलाती रहेंगी। वैसे तो यहां ठहरने के लिए काफी अच्छे होटल भी हैं, लेकिन आप चाहें तो यहां कैंपिंग भी कर सकते हैं।

4 of 5
इंटरनेशनल पिकनिक डे 2021 kempty fall - फोटो : istock
मसूरी
  • मसूरी में कई घूमने की जगह हैं, जहां आप पिकनिक के मजे ले सकते हैं। यहां आप गनहिल, कैंप्टी फॉल, क्लाउड एंड, लाल टिब्बा, मसूरी झील, नाग टिब्बा, धनोल्टी, झड़ीपानी झील, कैमल बेक रोड, भट्टा फॉल और ज्वाला मंदिर जा सकते हैं। ये सभी जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपने पार्टनर या दोस्तों संग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरनेशनल पिकनिक डे 2021 chopta tourist place - फोटो : istock
चौपटा
  • उत्तराखंड में बसा चौपटा किसी जन्नत से कम नहीं है। गर्मियों के मौसम में यहां जाने का तो अलग ही मजा है। यहां आप तुंगनाथ, चंद्रशिला, दुग्लबिट्टा, कंचुला खरक कस्तूरी मृग अभयारण्य, सारी गांव, देवरिया ताल, रोहिणी बुग्याल, बिसुरीताल, ओमकारेश्वर और कालीमठ जा सकते हैं। यहां की बर्फीली वादियों के नजारे अद्भुत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें