भारत एक ऐसा देश है, जहां हर साल देश के कोने-कोने से तो पर्यटक घूमने आते ही हैं। इसके अलावा विदेशों से भी हर साल सैलानी यहां यात्रा करने आते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। हालांकि, लंबे समय से कोरोना काल होने की वजह से न तो भारत के पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सके और न ही विदेशी पर्यटक भारत घूमने आ सके। हालांकि, कोरोना के केस कम होने पर एक बार फिर से पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं, जिसके बाद अब फिर से लोग अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर जा रहे हैं। लोगों को सबसे ज्यादा हिल स्टेशन ही पसंद आते हैं और इसके पीछे वहां की ताजी हवा, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नदी-झरने आदि चीजें हैं। तो चलिए आपको भारत के कुछ खास और खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि घूमने का असली मजा तो दोस्तों संग ही आता है।