हर साल लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बस कोई अपने परिवार संग जाता है, तो कोई अपना पार्टनर या दोस्तों संग ट्रिप पर जाकर उसे यादगार बनाता है। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल देश-विदेश से काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और अपने साथ अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामरी की पहली और दूसरी लहर की वजह से भारत में पर्यटकों के आने और कहीं घूमने पर पूरी तरह रोक लग गई थी। हालांकि, अब हालात धीरे-धीरे कम होने पर एक बार फिर से पर्यटन स्थल खुल चुके हैं और पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा रहे हैं। वहीं, बरसात के मौसम में तो लोग फेरी राइड करना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो चलिए आपको भारत की कुछ ऐसी ही शानदार जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप फेरी राइड का आनंद ले सकते हैं।