फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: दुनिया की पांच जगह जहां भव्य तरीके से मनाता है नया साल

Mon, 09 Dec 2019 04:27 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
दिसंबर आ गया है और इसी के साथ ही शुरू हो गया है साल के आखिरी दिनों का काउंटडाउन। बहुत लोगों ने तो अभी से प्लान कर लिया होगा कि नये साल का जश्न कैसे मनाया जाए। कोई कहीं घूमने की सोच रहा होगा तो कोई पार्टी करने के बारे में। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पूरे विश्व में सबसे शानदार तरीके से नए साल का जश्न मनाया जाता है। लोगों की बकेट लिस्ट में शुमार इन जगहों में से कहीं भी नए साल का शानदार जश्न देखने एकबार आपको जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
न्यूयॉर्क
यहां नए साल की शुरुआत एक बॉल के साथ की जाती है। इस साल यहां करीब 15 लाख से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। पहली बार यहां 31 दिसंबर 1907 को बॉल से सेलिब्रेशन किया गया था। तब से आज तक हर साल यह परंपरा चली आ रही है। इसे लाखों लोग टीवी पर लाइव भी देखते हैं। पहली बार इस बॉल को जब लोगों के सामने पेश किया गया तो इसका वजन 700 पाउंड था। इसे लोहे और लकड़ी से बनाया और दस हजार बल्बों से सजाया गया था। नए साल की उल्टी गिनती शुरू होते ही यह बॉल ऊपर से नीचे की ओर आती है। यह रात के ठीक 12 बजे तय स्थान तक पहुंचती है और पूरे विश्व में नए साल की शुरुआत होने की सूचक मानी जाती है। ऐसे ही खास आयोजन अन्य देशों में भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
पेरिस
फ्रांस जितना फैशन के लिए जाना जाता है उतना ही फन के लिए भी। प्रेमियों के लिए यह ग्लोबल डेस्टिनेशन के तौर पर तो प्रसिद्ध है ही, लग्जरी पार्टियां भी यहां की पहचान हैं। लाइट शो और इंटरनेशनल रॉकबैंड्स की प्रस्तुति यहां के न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना देती हैं। दिसंबर का एक सप्ताह बीत चुका है और दुनियाभर में क्रिसमस के साथ ही नए साल के जश्न की तैयारियां तेजी पर हैं। एलिट क्लास के पसंदीदा स्पॉट इन दिनों लग्जरी पार्टी के लिए तैयार हैं। अगर आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह जानना बेहद जरूरी है। 

4 of 6
सिडनी
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में सबसे बड़ा सेलिब्रेशन सिडनी हार्बर में होता है। जहां हजारों की संख्या में यॉट और लाखों की संख्या में पर्यटक इकट्ठा होते हैं। एक रात पहले से ही यहां फायरवर्क शो की शुरुआत कर दी जाती है। लाइटेड बोट परेड इस जश्न का खास आकर्षण होती है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
लंदन
तीन लाख से ज्यादा पर्यटकों के इस साल यहां जश्न के लिए इकट्ठा होने का अनुमान है। सारी रात चलने वाली पार्टी के बाद अगले दिन यहां तीन घंटे की शाही परेड निकाली जाती है। यहां रंगीन याट्स, इंटरनेशनल डांसर्स और इंग्लैंड की महारानी के शाही घोड़े शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
लिवरपूल इंटरनेशनल हॉर्स शो
वर्ल्डफेमस लिवरपूल इंटरनेशनल शो यूनाइटेड किंगडम में 28 से 31 दिसंबर तक होगा। ऐसे में इसे नए साल के जश्न के तौर पर बिगेस्ट पार्टी ऑफ द ईयर का दर्जा दिया गया है। इस बार बीऊ डर्मोट यहां खास प्रस्तुति देने वाली हैं। यहां मॉकटेल और कॉकटेल की बेहतरीन ग्लोबल रेंज उपलब्ध कराई गई हैं। 31 तारीख को रॉक बैंड्स के बीच दुनियाभर से आए राइडर्स भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें