यात्रा, जीवन का अहम हिस्सा होती है। छुट्टियों में टूर करना हो या दोस्तों और रिश्तेदारों के समारोहों में जाना, अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा करना ठीक समझते हैं। ट्रेन की यात्रा लंबी हो तो हमें सबसे ज्यादा चिंता होती है खाने की। ट्रेन में हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं होता। कैंटीन वाला जो दे रहा है, वही खाना पड़ता है। रेलयात्रियों की यह समस्या दूर होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 5
food
- फोटो : food
दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपने ग्राहकों के लिए खाने के ज्यादा से ज्यादा आइटम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत देशभर के 350 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उनका मनपसंद खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 700 फूड वेंडरों के साथ डील की है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस सुविधा के तहत यात्रियों को डोमिनॉज पिज्जा, बिरयानी ब्लूज की मशहूर बिरयानी, हल्दीराम की राज कचौरी भी खाने को मिलेगी। इसके अलावा रेलवे ने सब-वे, फूड प्लाजा समेत कई ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की है। रेल यात्री उत्तर भारतीय खाने से लेकर साउथ इंडियन फूड के जायके का भी लुत्फ ले पाएंगे।
4 of 5
IRCTC
- फोटो : IRCTC
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआरटीसी को कुछ साल पहले तक हर माह खाने के केवल 8,000 आॅर्डर मिलते थे, जबकि अब करीब 21,000 ऑर्डर ई-केटरिंग के माध्यम से मिलते हैं। आईआरटीसी को हर ऑर्डर पर करीब 12 फीसदी का कमीशन मिलता है।
रेलवे ने शुरू की गई इस योजना को 'खुशियों की डिलीवरी' नाम दिया है। इस योजना से आम रेलयात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। उन्हें अपना मनपसंद खाना मिलेगा। देशभर के 350 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।