फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Tourist Places: माउंट एवरेस्ट से लुंबिनी तक, ये हैं नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल

Fri, 12 Sep 2025 10:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nepal Tourist Places: नेपाल सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि अनुभवों का खजाना है। हिमालय की गोद में बसा यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विविधता के लिए हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
Nepal Tour Package - फोटो : Freepik
Nepal Tourist Places : नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने के बाद युवाओं ने आक्रोश दिखाया। उनके विरोध प्रदर्शन ने सत्ता परिवर्तन कर दिया है। आज दुनियाभर की नजर नेपाल पर है। लेकिन इसके पहले नेपाल अपने शानदार पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर रहा है। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां, अद्भुत प्राकृतिक नज़ारे और आध्यात्मिक शांति नेपाल का हिस्सा है। हिमालय की गोद में बसा नेपाल दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां न सिर्फ रोमांच और एडवेंचर का मज़ा मिलता है, बल्कि यह देश अपनी धार्मिकता, संस्कृति और इतिहास से भी हर किसी को खींच लेता है। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों, साहसिक खेलों के शौकीन हों या फिर आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते हों, नेपाल हर किसी के लिए कुछ खास समेटे हुए है।  नेपाल सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि अनुभवों का खजाना है। हिमालय की गोद में बसा यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विविधता के लिए हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यहां नेपाल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 8
काठमांडू घाटी - फोटो : Istock
काठमांडू घाटी

नेपाल की राजधानी काठमांडू अपने प्राचीन मंदिरों, स्तूपों और दरबार स्क्वायर के लिए प्रसिद्ध है। यहां का पशुपतिनाथ मंदिर हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र है और स्वयम्भूनाथ स्तूप (मंकी टेंपल) बौद्ध श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। काठमांडू घाटी का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक वातावरण पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देता है।
विज्ञापन

3 of 8
पोखरा - फोटो : Instagram
पोखरा 

पोखरा को नेपाल का स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। यह शहर झीलों और हिमालय की चोटियों के बीच बसा है। यहां की फेवा झील में बोटिंग करना और अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला का नज़ारा देखना किसी सपने जैसा लगता है। पोखरा एडवेंचर के लिए भी मशहूर है, खासतौर पर पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग के लिए।

4 of 8
लुम्बिनी - फोटो : Instagram
लुंबिनी 

लुंबिनी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह वही जगह है जहां भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। यहां माया देवी मंदिर और विभिन्न देशों द्वारा बनवाए गए बौद्ध मठ दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। यह जगह आध्यात्मिक शांति और ज्ञान का प्रतीक है।
विज्ञापन

5 of 8
माउंट एवरेस्ट बेस कैंप - फोटो : Freepik
माउंट एवरेस्ट बेस कैंप

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही है। एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करना रोमांच प्रेमियों के लिए किसी जीवनभर का अनुभव होता है। यहां पहुंचकर बर्फ से ढकी चोटियों का नज़ारा देखने के लिए दुनिया भर से साहसिक यात्री आते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
चितवन नेशनल पार्क - फोटो : instagram
चितवन नेशनल पार्क

चितवन नेशनल पार्क प्रकृति और वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यहां आपको बंगाल टाइगर, एक सींग वाला गैंडा और दुर्लभ पक्षियों को करीब से देखने का मौका मिलता है। सफारी का अनुभव यहां की सबसे खास बात है।
विज्ञापन

7 of 8
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल - फोटो : instagram
पशुपतिनाथ मंदिर

काठमांडु में पशुपतिनाथ मंदिर है, जिसका नाता उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर से है। यहां भगवान शिव एक पशु के रूप में विराजमान है। पशुपतिनाथ मंदिर का मुख्य शिखर सोने से बना है। इसकी वास्तुकला पगोडा शैली में है। मंदिर के चार द्वार हैं जो चांदी से बने हैं। गर्भगृह में एक चतुर्भुजी शिवलिंग है ,जिसके चारों मुख अलग अलग दिशाओं में हैं और ऊपर पांचवां मुख है जोकि दिव्य ज्योति के रूप में पूजनीय है। यहां केवल हिंदू धर्म के लोग ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
जनकपुर - फोटो : एएनआई
जनकपुर 

जनकपुर सीता माता की नगरी है। कपुर हिंदू श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। यह सीता माता की जन्मस्थली मानी जाती है। यहां का जानकी मंदिर अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के कारण हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें