Mata Vaishno Devi Yatra 2025: कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम देश के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। हर साल लाखों भक्त माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। नवरात्रि, छुट्टियों और त्योहारों के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे यात्रा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। हालांकि, सही योजना और कुछ खास टिप्स अपनाकर आप आरामदायक और सुगम दर्शन कर सकते हैं।
इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है। नवरात्रि के पावन मौके पर माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन की इच्छा है तो यात्रा को सरल बनाने के लिए पहले से ही सही योजना और तकनीक का इस्तेमाल करें ताकि आपकी यात्रा आसान और यादगार बन जाएं। आइए जानते हैं माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के दौरान भीड़ से बचने और आसान दर्शन के खास उपायों के बारे में।