यूं तो छुट्टियां बिताने अगर परिवार या दोस्तों के साथ जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है लेकिन दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अकेले घूमने का भी शौक रखते हैं। अब मुख्य बात ये है कि पुरुष तो मस्ती में अकेले घूमने निकल जाते हैं लेकिन महिलाओं को हर चीज का ध्यान रखते हुए प्लानिंग करनी पड़ती है। महिलाओं के मामले में खासतौर पर सुरक्षा अहम मुद्दा होता है। लेकिन चिंता ना करें, इस दुनिया कई ऐसी जगह भी हैं जहां महिलाएं बेधड़क और चिंतामुक्त होकर अकेले घूमने का सपना पूरा कर सकती हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने इन जगह के विषय में।