फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के साथ बनाना है यादगार हनीमून तो अमेरिका का ये शहर है बेस्ट डेस्टिनेशन

Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर कपल्स के लिए हनीमून काफी मायने रखता है। वो अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कपल्स खासतौर पर हनीमून को बेस्ट बनाने के लिए डेस्टिनेशन काफी सोच-समझ कर के तय करते हैं। एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन का चयन काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। इसके लिए तैयारियां और शोध काफी पहले से शुरू कर दिया जाता है। हर किसी के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन की परिभाषा अलग होती है। हनीमून डेस्टिनेशन के लिए सैंटा मोनिका फरफेक्ट जगह है। 
विज्ञापन

2 of 6
सैंटा मोनिका अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेलिस काउंटी में स्थित एक बीचफ्रंट शहर है। हर साल लाखों की तादाद में यहां पर्यटक आते हैं जिसमें सबसे ज्यादा न्यूली मैरिड कपल्स होते हैं। सैंटा मोनिका ट्रैवल एंड टूरिज्म विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक साल 2017 में 87 लाख लोगों ने सैंटा मोनिका का दौरा किया। 
विज्ञापन

3 of 6
सैंटा मोनिका लॉस एंजेलिस के पास स्थित है। यही कारण है कि हनीमून कपल्स इसे अपना बेस बनाना पसंद करते हैं। यहां खान-पान से लेकर मौसम तक हर चीज रोमांटिक माहौल पैदा करता है। अगर आप पार्टनर के साथ शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो सैंटा मोनिका परफेक्ट जगह है। 

4 of 6
खानपान के मामले में सैंटा मोनिका का कोई जवाब नहीं है। यहां रोमांटिक डाइनिंग के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन रेस्तरां हैं जो आपके स्वाद और प्यार का पूरा ख्याल रखता है। यहां का खाना लजीज होता है और यहां का क्राउड बेहतरीन है जो आपकी हनीमून को यादगार बनाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सैंटा मोनिका में ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल है। आप यहां पर लग्जीरियस लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा सैंटा मोनिका में कपल्स के लिए भी काफी एक्जीविटीज हैं। लोकल स्पा में कपल मसाज का आनंद यहां लिया सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैंटा मोनिका में बाइक रेंटल्स का भी लुत्फ ले सकते हैं। यहां आपको साउदर्न कैलोफोर्निया के कोस्टलाइन को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। सैंटा मोनिका में आप जी भर के शॉपिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें