फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के साथ कर रहे हैं यात्रा तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होना पड़ेगा रास्तेभर परेशान

Thu, 24 Dec 2020 05:11 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बुजुर्ग घरों में रह-रहकर चिढ़चिढ़े हो चुके हैं - फोटो : social media

कोरोना के कारण लंबा समय हो गया जब लोग अपने घरों से बाहर निकले ही नहीं है। साल के अंत तक युवा तो फिर भी एक बार को यात्राएं करने लगे हैं लेकिन बुजुर्ग घरों में रह-रहकर चिढ़चिढ़े हो चुके हैं। ऐसे में आवश्यकता है कि उनका हवा पानी बदला जाए, उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ किसी नदी तट, मंदिर, आध्यात्मिक शांति वाले स्थान पर ले जाया जाए या फिर क्यों न उन्हें उनके गांव ही ले जाया जाए। हालांकि बुजुर्गों को यात्रा कराना इतना आसान नहीं होता है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने दादा-दादी, नाना- नानी या अन्य बड़ों को अपने साथ ले जा रहे हैं तो अगली स्लाइड्स में बताई गई बातों का विशेषकर ख्याल रखें नहीं तो संभव है कि आप रास्तेभर परेशान हो सकते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
एक बार पूरे शरीर का चेकअप करा लें - फोटो : social media

पहले करा लें जांच
बुजुर्गों को यात्रा पर ले जाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप उनका एक बार पूरे शरीर का चेकअप करा लें। उनका बीपी, शुगर आदि नॉर्मल होने पर ही उन्हें अपने साथ यात्रा के लिए ले जाएं अन्यथा वे भी रास्तेभर परेशान होंगे और आप भी चिंताग्रस्त हो जाएंगे। यदि शरीर में कुछ थोड़ी बहुत भी समस्या है तो आप दो-तीन दिन उसके सामान्य होने का इंतजार कर सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें - फोटो : social media

फर्स्ट एड बॉक्स
यात्रा के दौरान अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखें। उस बॉक्स में बड़ों की दवाइयों को एकदम व्यवस्थित ढंग से रखें। साथ में ओआरएस, इलेक्ट्रॉल आदि के पाऊच भी रखें ताकि इतने दिनों बाद यात्रा करने के कारण उन्हें बेचैनी या कमजोरी महसूस होती है तो आप तुरंत उन्हें ये घोलकर पिला सकें। दर्द निवारक स्प्रे आदि भी उस फर्स्ट एड बॉक्स में याद से रखें।

4 of 5
उन्हें भूख से तो राहत मिलेगी ही साथ ही वे बीमार भी नहीं पड़ेंगे - फोटो : pixa

फल और सूखा नाश्ता
बुजुर्गों के मामले में आप बिल्कुल रिस्क नहीं ले सकते कि यात्रा के दौरान भूख लगने पर रास्ते में से कुछ भी लेकर खा लेंगे। सामान्य यात्रा में जरूर ऐसा कर सकते हैं लेकिन बुजुर्गों के साथ यात्रा के दौरान आपकी प्राथमिकता उनकी सेहत होती है। इसलिए आप कुछ फल और घर का बना सूखा नाश्ता अपने साथ जरूर रखें। ऐसा करने से उन्हें भूख से तो राहत मिलेगी ही साथ ही वे बीमार भी नहीं पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वे आराम से पांव आदि लंबे करके बैठ सकें - फोटो : social media

आरामदायक स्थान दें
सफर में जो सबसे आरामदायक स्थान है, वो घर के बड़े- बुजुर्गों के लिए सुनिश्चित करें। यदि आप खुद के वाहन से जा रहे हैं तब तो कोई समस्या ही नहीं है लेकिन यदि बस या ट्रेन की यात्रा है तो कोशिश करें कि उन्हें ऊपर की बर्थ आदि न मिले या उन्हें ऐसा स्थान मिले जहां वे आराम से पांव आदि लंबे करके बैठ सकें अन्यथा पूरी यात्रा के दौरीन उनके शरीर में दर्द बना ही रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें