फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इन गांवों की खूबसूरती के आगे विदेश भी है फेल, पार्टनर या परिवार संग जा सकते हैं घूमने

Mon, 11 Dec 2023 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप? - फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
शायद ही कोई ऐसा हो जो घूमने का प्लान न करता हो और नई-नई जगहों पर घूमने न जाता हो। कोई अपने दोस्तों के साथ, तो कोई अपने परिवार संग या कई लोग तो अकेले ही ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। दरअसल, भारत में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें देखकर आप अच्छी खासी जगहों को भूल सकते हैं। इसी कड़ी में भारत के कुछ गांव ऐसे हैं जिनकी खूबसूरती देखने के लिए खुद देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार जरूर भारत में स्थित इन गांवों में जा सकते हैं। इनकी खूबसूरती आपका मन मोह सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये कौन से गांव हैं। आप आगे इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप? - फोटो : Instagram/rashnull
ये हैं वो गांव:-

कौसानी गांव
  • कौसानी गांव उत्तरांखड के बागेश्वर जिले में स्थित है और ये पिंगनाथ चोटी पर बसा है। जहां एक तरफ ये गांव हिमालय की खूबसूरती के दर्शन करवाता है, तो वहीं दूसरी तरफ यहां से आपको बर्फ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा दिखाई देता है। इस गांव को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप? - फोटो : Facebook/KazirangaHolidays
तकदाह गांव
  • तकदाह गांव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है। ये गांव छोटा है, लेकिन अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के लिए यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस गांव से हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा बड़ा ही खूबसूरत लगता है। साथ ही यहां से चाय के खूबसूरत बागान भी आपका मन मोह लेंगे।

4 of 5
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप? - फोटो : Facebook/Beautiful Jaipur
खिमसर गांव
  • खिमसर गांव हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। ये गांव राजस्थान में है और इसे राजस्थान की धड़कन कहा जाता है। इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगते हैं, क्योंकि ये गांव चारों और से थार मरुस्थल से घिरा है। यहां आप कैंपिंग और ऊंट की सवारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत के किन गांवों में घूम सकते हैं आप? - फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
खोनोमा गांव
  • खोनोमा गांव नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये गांव स्वर्ग से कम नहीं है, क्योंकि यहां के नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। इसे एसिया का सबसे हरा-भरा गांव भी कहा जाता है। आप यहां अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर संग जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें