फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 5 पॉपुलर हिल स्टेशन, बर्फबारी देखनी है तो यहां जरूर जाएं

Wed, 02 Jan 2019 05:59 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार-चांद तब लग जाता है - फोटो : social media
सर्दियों के मौसम में हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार-चांद तब लग जाता है जब बर्फबारी होनी शुरू हो जाती है। इन दिनों कई हिल स्टेशन पर बर्फबारी होनी शुरू हो गई है। विंटर वैकेंशन में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटक कई अलग-अलग हिल स्टेशन पर जा रहे हैं। अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
गुलमर्ग सर्दियों में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है - फोटो : social media
गुलमर्ग
गुलमर्ग सर्दियों में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। हर साल यहां नवंबर महीने से बर्फबारी शुरू हो जाती है और जनवरी के आखिरी सप्ताह तक होती रहती है। गुलमर्ग में पर्यटक ज्यादातर स्कीइंग करना पसंद करते हैं। बर्फ के चादर से ढकी गुलमर्ग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां अलग-अलग खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए सबसे बेस्ट मौसम होता है नवंबर से जनवरी। 
विज्ञापन

3 of 6
बर्फबारी के लिए उतराखंड का औली सबसे ज्यादा मशहूर है - फोटो : social media
औली
बर्फबारी के लिए उतराखंड का औली सबसे ज्यादा मशहूर है। दिसंबर के पहले हफ्ते से यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है। दुनियाभर में यह जगह बर्फबारी के लिए फेमस है। पूरे साल इंतजार करने के बाद पर्यटक दिसंबर में यहां घूमने आते हैं। अगर आप भी बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो औली घूमने जरूर जाएं। 

4 of 6
जम्मू कश्मीर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है - फोटो : social media
पहलगाम
जम्मू कश्मीर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है पहलगाम, जो कश्मीर के छोटे से जिले अनंतनाग में स्थित है। कुदरत की सारी खूबसूरती इस हिल स्टेशन पर आपको देखने को मिल जाएगी। यहां हर साल हजारों पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने आते हैं। यहां पर रहना और खाना भी सस्ते में हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेशवर धाम पर हर साल सर्दी में पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों को देखने आते हैं - फोटो : social media
मुक्तेश्वर
नैनीताल से करीब 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेशवर धाम पर हर साल सर्दी में पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों को देखने आते हैं। 16 दिसंबर को यहां इस साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली जिसके बाद वहां घूमने जाने वाले लोगों की खुशी दोगुनी हो गई थी। इस बर्फबारी के बाद वहां के व्यापारियों की उम्मीद पहले से ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल बर्फबारी का लुत्फ उठाने लोग वहां भारी संख्या में आते हैं, जिससे उनके होटल और खाने के व्यवसाय में फायदा होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भी इस साल अच्छी बर्फबारी हुई है। - फोटो : social media
गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भी इस साल अच्छी बर्फबारी हुई है। यहां पर्यटक स्कीइंग और आइस स्केटिंग का लुत्फ उठाने आते हैं। सर्दियों में पर्यटक यहां स्थानीय खाने का आनंद उठाते है। पर्यटकों की यह पसंदीदा जगह है। कुछ लोग तो यहां हनीमून मनाने भी आते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें