फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत के पांच बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन, नंबर दो वाली जगह को लोग करते हैं खूब पसंद

Mon, 21 Oct 2024 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत में वेडिंग डेस्टिनेशन की कौन सी जगहें बेस्ट हैं? - फोटो : Adobe Stock
रूवी शुक्ला

भारतीय शादियों की बात ही और होती है। भारतीय शादियां परंपरा, रस्मों और संस्कृति का अनोखा संगम होती हैं। किसी की भी जिंदगी में ये दिन बहुत मायने रखता है, क्योंकि इसे नई जिंदगी की शुरुआत माना गया है। ऐसे में इसे खास बनाने की भी पूरी कोशिश की जाती है। कपड़ों से लेकर वेडिंग मेन्यू, वेन्यू तक, सब पर महीनों पहले से विचार शुरू हो जाता है। शादी की प्लानिंग में जरा सी गलती और पूरा इवेंट मानो खराब हो गया। शादी के कपड़ों और डिशेज की तरह ही डेस्टिनेशन चुनना भी बड़ा मुश्किल काम होता है। कई लोग तो अपने-अपने होमटाउन से ही शादी करना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग करने में रुचि रखते हैं। तो चलिए आपको भारत के टॉप 5 वेडिंग डेस्टिनेशन्स के बारे में बताते हैं, जहां सिर्फ देश से ही नहीं विदेश से भी लोग शादी करने पहुंचते हैं। ये जगहें बड़े-बड़े सेलेब्स की भी पहली पसंद बन चुकी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
पुष्कर में की जगहें हैं जहां पर आप वेडिंग डेस्टिनेशन कर सकते हैं। - फोटो : Freepik
पुष्कर
  • डेस्टिनेशन वेडिंग की लिस्ट में पुष्कर सबसे ऊपर आता है। पुष्कर पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यह विलक्षण आध्यात्मिक शहर खूबसूरत झील का भी घर है जो वेडिंग डेस्टिनेशन के हिसाब से बेहतरीन है। यहां हर साल कई शादियां होती हैं। पुष्कर शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। ये शहर एक तरफ शानदार अरावली पर्वतमाला और दूसरी तरफ शानदार थार रेगिस्तान से घिरा हुआ है। यहां का गुलाब उद्यान, पुष्कर बाग पैलेस, वेस्टिन रिजॉर्ट, रेजेन्टा रिसॉर्ट पुष्कर किला, रंगमहल और सहदेव बाग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से है।
विज्ञापन

3 of 6
करनाल में स्थित नूर महल भी वेडिंग डेस्टिनेश के लिए लोगों की पहली पसंद है। - फोटो : Noor mahal official website
करनाल
  • डेस्टिनशन वेडिंग के लिए हरियाणा का करनाल भी काफी पसंद किया जाता है। यहां कई शानदार महल हैं, जो अब होटल का रूप ले चुके हैं। लेकिन, राजपुताना और मुगलिया शैली की वास्तुकला अब भी यहां देखने को मिलती है, जिसके चलते ये लोगों के लिए आकर्षण का विषय बना रहता है। इसका एक सटीक उदाहरण नजर आता है करनाल के नूर महल में। जहां पर लोग न सिर्फ शादी करना पसंद करते हैं बल्कि, विदेशी सैलानी भी लुत्फ उठाने आते हैं।

4 of 6
उदयपुर में भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कई जगह हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
उदयपुर
  • इस लिस्ट में राजस्थान का एक और शहर शामिल है। उदयपुर, रॉयल अंदाज में शादी करने की चाहत रखने वालों की पहली पसंद है। समृद्ध विरासत और संस्कृति वाले इस शहर की वास्तुकला और भव्यता लोगों को अपनी तरफ यूं ही खींच लाती है। ये शहर झीलों से घिरा है और भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में गिना जाता है। जिसके चलते यहां से शादी करना लोगों के लिए हमेशा यादगार रहता है। यहां लेक पैलेस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है इसके साथ ही यहां उदय विलास पैलेस, जग मंदिर पैलेस जैसे और भी बेहद खूबसूरत जगहें है।
विज्ञापन

5 of 6
जयुपर में भी कई पैलेस हैं जहां पर लोग डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं। - फोटो : Adobe Stock
जयपुर
  • शादी के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन्स की बात हो और जयपुर का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में कई शानदार पैलेस हैं। यहां के महल और रिसॉर्ट से शादी करना कई लोगों के लिए सपना सच होने जैसा होता है। यहां रामबाग पैलेस, सामोदे पैलेस, शिव विलास पैलेस और फेयरमोंट जैसे और भी जगहे है जहां से आप अपना डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना पूरा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आप डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल भी जा सकते हैं। - फोटो : Adobe Stock
केरल
  • केरल अपने खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिहाज से पहले केरल इतना मशहूर नहीं था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। केरल की प्राकृतिक खूबसूरती और शांति के चलते अब लोगों ने यहां के लिए रुख करना शुरू कर दिया है। यहां कुमारकोम बीच और चेराई बीच में भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोग दूर-दूर से आते है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें