फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनो की दुनिया में जाना है तो एक बार जरूर करें 'जोशीमठ' की यात्रा

Thu, 08 Aug 2019 11:04 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ों की खूबसूरती को निहारने तो बहुत से लोग उत्तराखंड जाते हैं। यहां की वादियां है हीं इतनी खूबसूरत। आप भी जब कभी उत्तराखंड गए होंगे तो आपने भी देहरादून, मसूरी, रानीखेत, ऋषिकेश जैसी जगहों की सैर की होगी। लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड की हसीन वादियों में से ही एक ऐसी जगह का जिक्र करने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। यहां की खूबसूरत घाटी में प्रकृति के इतने सुंदर नजारे आपकों देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप ताउम्र याद रखेगें। तो आइए जानते हैं वो कौन सी जगह है जिसके बारें में हम बात कर रहें हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
जोशीमठ
हिमालय के पहाड़ों में बसे गढ़वाल में बना है जोशीमठ। इस जगह की खूबसूरती इतनी अनमोल है कि इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस जगह की खासियत यहां पर खिलें फूल हैं। यहां पर कुल 500 से ज्यादा प्रजाति के फूल हैं जिनकी सुंदरता आप निहार सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
क्या है खास
कुल 87 किमी में फैले भूभाग पर फूल ही फूल खिले हैं। सोचिए जरा इतने सारे फूल जहां खिले हों उस जगह का नजारा कितना अद्भुत होगा। इस घाटी में ऑर्किड, डेजी, पोपाई, मैरीगोल्ड और हिमालयन मैपल के साथ ही बहुत सारी प्रजाति के फूल खिले रहते हैं। इन फूलों को देखने के लिए बहुत लंबा सफर तय करना पड़ता है। लेकिन एक बार जब आप इसे देखेंगे तो रास्ते की सारी थकान खत्म हो जाएगी।

4 of 5
- फोटो : pixa
ट्रैकिंग का है रास्ता
फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए सबसे पहले जोशीमठ के आगे 22 किमी दूर गोविंदघाट जाना पड़ेगा। यहां से आपका सफर शुरु होगा। पूरे रास्ते ट्रैकिंग करते हुए आप इस घाटी तक पहुंच सकते हैं। यहां पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से सितम्बर तक होता है क्योंकि इसी समय यहां पर सारे फूल खिले रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे जोशीमठ
जोशीमठ पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको ट्रेन या फ्लाइट से देहरादून पहुंचना होगा। फिर यहां से सड़क मार्ग द्वारा आप जोशीमठ पहुंच सकते हैं। इस जगह की सैर के लिए कम से कम आपको छह दिन का समय चाहिए होगा। इसके साथ ही एक आदमी का खर्च लगभग आठ से नौ हजार के बीच पड़ेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें