25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। भारत में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। वैसे तो यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं, जहां भारत की संस्कृति, ऐतिहासिकता देखने को मिलती है लेकिन भारत की प्राकृतिक खूबसूरती देश विदेश के यात्रियों को लुभाती हैं। देश में खूबसूरत पहाड़ियां और वादियां हैं तो वहीं झीले और सरोवर हैं। प्राकृतिक औषधियों और जड़ी बूटियों से भरपूर जंगल हैं तो वहीं मन को शांति देने वाले खूबसूरत समुद्री किनारे हैं। विदेशों तक में भारत प्राकृतिक सुंदरता की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर देश की सबसे खूबसूरत वादियों के बारे में यहां बताया जा रहा है, जहां सभी को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां की खूबसूरती का अनुभव यात्रियों का मन मोह लेगा। हरे भरे जंगल, सुंदर घाटियां, लहरदार पहाड़ियां और शानदार झीलें व नदियां इन वादियों में समाई हुई हैं। इन सभी का आनंद आपको एक ही सफर में मिल सकता है। चलिए जानते हैं भारत की सबसे खूबसूरत वादियों के बारे में।