तनोट माता मंदिर, जैसलमेर
- फोटो : instagram
भारत-पाक युद्ध में दिखा चमत्कार
1965 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान की सेना ने तनोट क्षेत्र पर जोरदार बमबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने इस मंदिर परिसर में करीब 3,000 बम गिराए थे, लेकिन मंदिर पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वहीं करीब 450 से ज्यादा बम तो फटे भी नहीं।
इसके बाद 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी पाकिस्तानी सेना ने इस क्षेत्र पर हमला किया, लेकिन मंदिर एक बार फिर पूरी तरह सुरक्षित रहा। भारतीय सेना और स्थानीय लोग इसे तनोट माता की कृपा मानते हैं। आज भी उस समय के न फटे बम मंदिर परिसर में प्रदर्शित किए गए हैं, जो इस चमत्कार की गवाही देते हैं।