फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places to Visit Near Bengaluru: बेंगलुरु से दो घंटे की दूरी पर हैं खूबसूरत जगहें, एक दिन में घूम सकते हैं आप

Tue, 06 May 2025 03:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Places to Visit Near Bengaluru Road Trip अगर आप एक दिन की रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं बेंगलुरु से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में जान लीजिए। 
विज्ञापन
1 of 6
बेंगलुरु से एक दिन की ट्रिप पर करें इन जगहों की सैर - फोटो : Freepik
Places to Visit Near Bengaluru Road Trip: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु एक खूबसूरत शहर है। बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली या फिर आईटी सेक्टर हब कहा जाता है। बेंगलुरु का मौसम सालभर एकदम सुहाना रहता है। शहर के आसपास कई ऐसी मनमोहक जगहें मौजूद हैं जहां लगभग दो घंटे की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। यहां वीकेंड ट्रिप या एक दिन की रोड ट्रिप के लिए कई विकल्प मिल सकते हैं।

बेंगलुरु शहर के पास कई ऐसी खूबसूरत और सुकून देने वाली जगहें हैं, जहां आप एक दिन में जाकर घूम-फिर सकते हैं और शाम तक वापस भी लौट सकते हैं। अगर आप एक दिन की रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं बेंगलुरु से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में जान लीजिए। 
विज्ञापन

2 of 6
नंदी हिल्स - फोटो : Instagram
नंदी हिल्स

बेंगलुरु से लगभग 60 किमी दूर नंदी हिल्स है। यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग के जरिए डेढ़ से दो घंटे का वक्त लग सकता है। नंदी हिल्स सूर्योदय का शानदार दृश्य देखने के लिए प्रसिद्ध है। यहां टीपू सुल्तान का समर किला घूमने के लिए आ सकते हैं, जो कि ऐतिहासिकता और शानदार वास्तुकला का अद्भुत अनुभव करा सकता है। ट्रेकिंग और साइकलिंग के लिए यह स्थान बेहतरीन है। नंदी हिल्स आएं तो टीपू ड्रॉप, नंदी मंदिर, योगनंदेश्वर मंदिर की भी सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शिवगंगे बेंगलुरु - फोटो : Instagram
शिवगंगे

अगर आप ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग का शौक रखते हैं तो बेंगलुरु से 60 किमी दूर शिवगंगे नाम की जगह है। लगभग डेढ़ घंटे की ड्राइव के बाद यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। शिवगंगे पहुंचकर ऐतिहासिक गुफा मंदिर और प्राकृतिक झरने के मनोहर दृश्य का लुत्फ उठा सकते हैं। वीकेंड ट्रिप पर शिवगंगे पर्वत, ओल्ड मंदिर रऔ गंगाधरेश्वर मंदिर को भी घूमा जा सकता है।

4 of 6
स्कंदगिरी - फोटो : Instagram

स्कंदगिरी 

बेंगलुरु से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्कंदगिरी है जो कि कर्नाटक का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। यहां वीकेंड पर पिकनिक मनाने पहुंचा जा सकता है। दो घंटे की दूरी पर स्थित स्कंदगिरी नंदी हिल्स से घिरा हुआ है। स्कंदगिरि के पहाड़ों पर हर तरफ हरियाली देखने को मिलती है। वहीं एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग और कैम्पिंग का मौका मिल सकता है। 

विज्ञापन

5 of 6
कनकपुरा बेंगलुरु - फोटो : Instagram
कनकपुरा

भागदौड़ से दूर कुछ समय शांति से बिताने के लिए कनकपुरा रोड ट्रिप की योजना बना सकते हैं। बेंगलुरु से 60 किमी दूर इस स्थान तक पहुंचने में डेढ़ घंटे का वक्त लग सकता है जहां आप थोट्टी कल्लू झरना, उल्सूर झील देख सकते हैं। ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुरहल्ली वन - फोटो : instagram
तुरहल्ली वन
 
 
तुरहल्ली वन एक विशाल, हरा-भरा जंगल है जो कि बेंगलुरु से लगभग 20 किमी दूर स्थित है।  शहर के शोर शराबे से दूर यह सुकून का वक्त बिताने के लिए शानदार स्थल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें