Summer Holiday Places Near Delhi: जून के महीने की शुरुआत आज से हो गई है। ये महीना बच्चों को काफी पसंद होता है, क्योंकि इन्हीं दिनों उनके स्कूल की छुट्टियां भी हो जाती हैं। एक समय था जब बच्चे छुट्टियों में लंबे समय के लिए नानी के घर चले जाते थे, लेकिन बदलते दौर में अब बच्चों को अलग-अलग जगहों पर घूमने का क्रेज सिर चढ़ने लगा है।
यदि आपके बच्चों की भी छुट्टियां हो गई हैं, तो आप अपने बच्चों को भी दो दिन के लिए कहीं घुमाने ले जाएं। यहां हम ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक दिन में भी बड़ी आसानी से घूम सकते हैं। ये सभी जगहें दिल्ली के काफी पास हैंं, तो आपको जाने में परेशानी नहीं होगी।