फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल, चार दिन में करें सैर

Sat, 31 May 2025 02:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Arunachal Pradesh tourist places: यहां हर मौसम में ठंडक होती है, इसलिए गर्म कपड़े जरूर साथ रखें। साथ ही लोकल गाइड लें ताकि जनजातीय संस्कृति को करीब से जान सकें। अगर आपके पास चार दिन का समय है, तो अरुणाचल प्रदेश की इन जगहों की सैर जरूर करें।
विज्ञापन
1 of 5
अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Instagram
Arunachal Pradesh tourist places: भारत का पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, शांत झीलें, बौद्ध मठ और जनजातीय संस्कृति इसे बेहद खास बनाते हैं। यहां कई ऐसे खूबसूरत स्थल हैं, जिनका अनुभव आपको जीवन में एक बार जरूर लेना चाहिए। चार से पांच दिनों की यात्रा में आप अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत स्थलों की सैर कर सकते हैं।ध्यान रखें कि अरुणाचल जाने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। चूंकि यहां हर मौसम में ठंडक होती है, इसलिए गर्म कपड़े जरूर साथ रखें। साथ ही लोकल गाइड लें ताकि जनजातीय संस्कृति को करीब से जान सकें। अगर आपके पास चार दिन का समय है, तो अरुणाचल प्रदेश की इन जगहों की सैर जरूर करें।
विज्ञापन

2 of 5
अरुणाचल प्रदेश - फोटो : instagram
पहला दिन

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से यात्रा की शुरुआत करें। इस शहर में ईटानगर गुम्पा नाम का बौद्ध मठ है जो कि तिब्बती शैली में बना है और बेहद शांतिपूर्ण माहौल देता है। इसके बाद 14 वीं शताब्दी का ऐतिहासिक किला इटा फोर्ट देखने जरूर जाएं। शहर में स्थित जवाहर लाल नेहरू राज्य संग्रहालय में जनजातीय संस्कृति, हथकरघा और हस्तशिल्प की झलक देखने भी जा सकते हैं। रात में ईटानगर में ही ठहरें।
विज्ञापन

3 of 5
जीरो अरुणाचल प्रदेश - फोटो : Instagram
दूसरा दिन

दूसरे दिन प्रकृति और संस्कृति के मेल को करीब से देखने के लिए जीरो जा सकते हैं। इटानगर से जीरो की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 116 किमी है। साढ़े चार घंटे का सफर तय करके यहां पहुंचा जा सकता है। यहां ताल्ली घाटी और हापोली घाटी में हरे-भरे खेत, बांस के घर आदि का अनुभव प्राप्त करें। अपने अनोखे जीवनशैली के लिए मशहूर अपातानी जनजाति से मुलाकात करें और उनकी जीवनशैली के बारे में जानें। अगर सितंबर के महीने में जीरो जा रहे हैं तो यहां आयोजित होने वाले जीरो संगीत महोत्सव में शामिल हों। जीरो में होमस्टे में रुके और स्थानीय खाने का स्वाद चखें।

4 of 5
तवांग - फोटो : pixabay
तीसरा दिन

अगले दिन अध्यात्म और बर्फ के बीच बसे तवांग की यात्रा करें। यहां भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ तवांग मठ स्थित है। इसके अलावा तवांग में सेला पास और झील की सैर कर सकते हैं जहां बर्फ से ढके रास्तों को पार करके पहुंचा जाता है और खूबसूरत नीली झील का मनमोहक दृश्य अनुभव किया जा सकता है। तवांग में जसवंतगढ़ वॉर मेमोरियल मौजूद है जो कि 1962 के भारत-चीन युद्ध की याद में समर्पित है। तवांग में रात बिताना एक यादगार अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोमडिला - फोटो : instagram
चौथे दिन 

सफर के अंतिम दिन बोमडिला में शांत और सुकून से वक्त बिताएं। यहां का बोमडिला मठ रंग-बिरंगा मठ है, जहां से पहाड़ों का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। इसके बाद बोमडिला व्यू पॉइंट से अरुणाचल की वादियों का 360 डिग्री नजारा देख सकते हैं। स्थानीय बाजारों से हाथ से बनी ऊनी चीजें खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें