कुल्लू मनाली, शिमला, नैनीताल, कुफरी और उत्तराखंड ये ऐसे हिल स्टेशन की लिस्ट है जो काफी कॉमन यानी सामान्य हो चुकी है। हालांकि बेशक ये जगह खूबसूरत है लेकिन यहां इतने पर्यटक हर साल जाते हैं कि भीड़ जमा होना संभावित है। ऐसे में आपको उन जगह की जानकारी होना आवश्यक है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ भीड़ से कोसो दूर हैं, जहां आज भी कम लोग जाते हैं क्योंकि प्रकृति की गोद में बसी इन जगह के बारे में कम लोग जानते हैं। भीड़ से बचना चाहते हैं तो इन 'ऑफबीट' जगह पर जाकर जिंदगी का बेहतरीन अनुभव लें।