ग्लैम्पिंग यानी ग्लैमरस कैंपिंग का मतलब है लग्जरी कैंप में रहना । घूमने का ये तरीका बड़ी तेज़ी से भारतीय यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। कम ही लोग होंगे जो पांच सितारा लग्जरी से घिरे, प्रकृति के बीच रात बिताने के ऐसे अनुभव को ना कहेंगे। भारत में ऐसी कुछ जगहें हैं जहां आप ग्लैंपिंग का मजा ले सकते हैं।ग्रास रूट्स, वायनाड, कॉफी बागान में ग्लैम्पिंग करने के लिए 3900 रुपये प्रति रात खर्च करने होंगे। वहीं, शंगरी ला कैंप, हिमित, नुब्रा, हिमालय में ग्लैंपिंग करने के लिए 3000 रुपये प्रति रात खर्च करने होंगे।