फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड पार्टनर के साथ बिताएं 'क्वालिटी टाइम', घूम आएं दिल्ली के नजदीक बसे पांच रिजॉर्ट

Wed, 25 Sep 2019 04:27 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
अगर आप अपने पार्टनर के साथ व्यस्त जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर खूबसूरत समय बिताना चाहते हैं, तो वीकेंड पर कर लीजिये तैयारी। आज हम आपको दिल्ली के कुछ रिजॉर्ट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप किसी भी दो दिन की छुट्टी पर जाकर एक दूसरे के साथ हसीन पल जी सकते हैं। दिल्ली के नजदीक ये ऐसे रिजॉर्ट्स हैं जहां साथ समय बिताने के साथ-साथ, सोशल मीडिया के लिए खूबसूरत तस्वीरें ले सकते हैं, तनाव दूर करने के लिए सुंदर नजारों में बैठ सकते हैं और स्वादिष्ट पकवान का स्वाद ले सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
हेरिटेज विलेज रिजॉर्ट 
अगर आप अपने ट्रिप में कुछ ट्रेडिशनल टच चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट होगा, क्योंकि इसकी बनावट हवेली की तरह है और दूर-दूर तक हरी घास बिछी हुई है। यहां कई आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी किए जाते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो स्पा का मजा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Facebook
बोटैनिक्स नेचर रिजॉर्ट 
वीकेंड पर पार्टनर के साथ आराम के पल बिताने के लिए दमदमा लेक के किनारे स्थित बोटैनिक्स नेचर रिजॉर्ट बेस्ट है । यहां करने के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज भी हैं। जिसमें हिस्सा लेकर आप तनाव कम कर सकते हैं।

4 of 6
आईटीसी भारत
दिल्ली और गुडगांव से कुछ ही दूरी पर लग्जरी रिजॉर्ट आईटीसी भारत हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यह इतना सुंदर है कि आप अगर यहां का प्लान करेंगे तो वहां बिताए गए पल आपके लिए यादगार होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
नीमराना रिजॉर्ट
दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर होने की वजह से यह जगह वीकेंड गेटअवे के लिहाज से मशहूर है। इस किले का कोना-कोना देखने लायक है। यहां रहकर आपको इस बात का अंदाजा होगा कि कितनी खूबसूरती से इस किले को होटल में तब्दील किया गया है। खाने में यहां राजस्थानी और फ्रेंच व्यंजन परोसे जाते हैं। इसके अलावा यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
द ट्री रिजॉर्ट
अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए आप हरियाली के बीच बने द ट्री रिजॉर्ट में जा सकते हैं। लकड़ी पर चमकती लाइट्स और कलरफुल फर्नीचर देखते ही आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां से अरावली पहाड़ियों का नजारा देखते ही बनता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें