फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Trains: ये रहीं भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन, इनका सफर देगा शाही महल जैसा आनंद

Thu, 05 Jan 2023 02:00 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रेलयात्रा अधिक सुगम और राजसी भी हो सकती है - फोटो : instagram/vsoetrain/
पर्यटन एक खूबसूरत अनुभव होता है। एक जगह से दूसरी जगह जाकर वहां की संस्कृति, वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों को मन में सहेजना अद्भुत एहसास देता है। इस अनुभव में अगर कुछ अनूठी और आनंददायक सुविधाएँ जुड़ जाएँ तो सोने पर सुहागा। भारतीय रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली कुछ राजसी ट्रेनों को ऐसे ही आनंद देने वाले अनुभव में रखा जा सकता है। ये केवल पहियों पर चलने वाली ट्रेन ही नहीं, रॉयल ट्रीटमेंट का चलता-फिरता उदाहरण हैं। ऐसी कई ट्रेन फ़िलहाल देश में चल रही हैं जिनकी सवारी का आनंद आप आने वाली छुट्टियों में ले सकते हैं। 
 
इन सभी राजसी ट्रेन में सुविधाएँ लगभग एक सी हैं, जिनमें रूम और भोजन के अलावा साइटसीइंग, वाई फाई, आदि भी शामिल है। कुछ ट्रेन में अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिल सकती हैं। सभी ट्रेन का किराया करीब 60,000 रूपये प्रति व्यक्ति से शुरू होकर डेढ़ से दो लाख तक हो सकता है और सीजन एवं परिस्थिति के हिसाब से इसमें थोड़ा फेरबदल भी हो सकता है। आइए जानें इनमें से कुछ के बारे में। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाही स्वागत, शाही मेहमाननवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
पैलेस ऑन व्हील्स:
राजस्थानी रजवाड़ों की भव्यता और ठाट बाट के कई किस्से आपने सुने होंगे। पैलेस ऑन व्हील्स इसी ठाट बाट को जीने का मौका देती है। भारतीय रेलवे और राजस्थान टूरिज्म का साझा प्रयास यह ट्रेन भारत की पहली लक्ज़री टूरिस्ट ट्रेन है। यह हैरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से भी जानी जाती है। शानदार केबिन, लज्जतदार भोजन और राजस्थानी आर्ट से सजी, सितंबर से अप्रैल के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 23 कोच हैं जिनमें करीब 104 पर्यटक यात्रा कर सकते हैं। 2 रेस्टोरेंट्स, 14 सैलून्स और एक स्पा के साथ साथ यहाँ वाई फाई जैसी सारी सुविधाएँ मिलेंगी। आप कुल 8 दिन और 7 रातों के लिए इस शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यात्रा दिल्ली से शुरू होकर राजस्थान के मुख्य शहरों में हर दिन रुकते हुए वापस दिल्ली पहुंचती है। सिंगल, डबल और डीलक्स सुइट की सुविधा उपलब्ध होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
गोल्डन चैरिएट ट्रेन के अंदर का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
गोल्डन चैरियट 

सुनहरे इस रथ की चमक आपकी आँखों को कुछ देर के लिए पलक झपकाने का मौका भी न दे शायद। बाकी तमाम राजसी और ऐश्वर्य वाली सुविधाओं के साथ ही इस ट्रेन यात्रा में आपको मिलता है मौका कई सारे राज्यों के भ्रमण का। यह कर्नाटक, तमिलनाडू, गोआ और केरल के साथ ही पॉन्डिचेरी तक भ्रमण का मौका देती है। पैकेज 6,3 या 2 रातों के हिसाब से मिल सकता है। इसमें बैंगनी और सुनहरे रंग से सजे कुल 19 कोच हैं, जिनमें से 11 में सुसज्जित केबिन में ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। सामान्यतः यह अक्टूबर से मार्च के बीच सफर करती है। 
 

4 of 6
शाही सवारी का आनंद
महाराजास एक्सप्रेस:

अक्टूबर से अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम व मध्यभारत के बीच संचालित होने वाली इस ट्रेन को करीब 7 बार वर्ल्ड्स लीडिंग लक्ज़री ट्रेन के रूप में चुना गया है। पूरी तरह महाराजाओं वाली फीलिंग के लिए इंटीरियर को भी उसी हिसाब से साकार किया गया है। इसमें 14 अतिथि कक्षों के साथ 80 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। इनमें 20 डीलक्स केबिन, 18 जूनियर सुइट्स के अलावा 1 प्रेसिडेंशियल सुइट भी शामिल है। यह दिल्ली, जयपुर और आगरा के शॉर्ट टूर भी उपलब्ध करवाती है। साथ ही इसमें एक विविध भाषी लायब्रेरी की व्यवस्था भी है। 
विज्ञापन

5 of 6
डेक्कन ओडिसी ट्रेन का दृश्य - फोटो : Social Media
डेक्कन ओडिसी 

खासतौर पर महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाने वाली यह ट्रेन भी बाकी ट्रेनों की तरह पर पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर तैयार की गई है। रॉयल ब्लू रंग में रंगी राजसी शान की प्रतीक इस ट्रेन में कुल 21 कोच हैं जिनमें करीब 88 यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें आपको तमाम इमरजेंसी नंबरों के साथ एक मोबाइल फोन भी यात्रियों को दिया जाता है। साथ ही आपके सुइट के साथ आपको एक कस्टम नेम प्लेट भी मिलेगी। यानी पूरी तरह राजाओं वाली फीलिंग का आनंद। जिम और लायब्रेरी के साथ यहाँ फॉरेन एक्सचेंज सर्विसेस भी मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेक्कन ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
किराया व अन्य सुविधाएँ

भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न स्थानों से संचालित इन सभी राजसी ट्रेन में सुविधाएँ लगभग एक सी हैं, जिनमें रूम और भोजन के अलावा साइटसीइंग, वाई फाई, आदि भी शामिल है। कुछ ट्रेन में अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिल सकती हैं। सभी ट्रेन का किराया करीब 60,000 रूपये प्रति व्यक्ति से शुरू होकर डेढ़ से दो लाख तक हो सकता है और सीजन एवं परिस्थिति के हिसाब से इसमें थोड़ा फेरबदल भी हो सकता है। इतने पैसे में आसानी से विदेश की यात्रा भी हो सकती है। यह महंगा जरूर है लेकिन फाइव स्टार सुविधाओं और इनमें भ्रमण के आनंद के लिए अतिरिक्त पैसा तो चुकाना पड़ेगा। आप चाहें तो ऑफ़ सीजन में एक दिन के हिसाब से भी बुकिंग कर सकते हैं, यदि पैकेज न लेना चाहें तो। इससे आपका इन ट्रेन में घूमने का सपना भी पूरा हो जायेगा और पैसा भी कुछ कम लगेगा। पर यदि आप लक्ज़री लाइफ जीने के शौकीन हैं और थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च करने की क्षमता रखते हैं तो जीवन में एक बार इन ट्रेन का सफर जरूर करें। यह अपने आप में अद्भुत अनुभव है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें