फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इस खूबसूरत हाईवे पर है एक से बढ़कर एक घूमने की जगह, एक बार सफर तय करना तो बनता है

Tue, 23 Jul 2019 05:50 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
छुट्टियां मनाने के लिए बहुत ज्यादा सोचना नहीं चाहिए, आखिर इतना काम करने के बाद आप भी आराम करने के हकदार हैं। तो कुछ समय खुद के लिए निकालें और किसी ऐसी जगह पर घूमने जाएं जहां सुकून, कम भीड़भाड़ हो जहां आप खुद के समय बिता सकें और आपको पुरानी यादों में खोने को मजबूर कर दे। हाईवे पर गाड़ी चलते हुए पार्टनर के साथ सफर तय करने का शौक रखते हैं तो इस बार आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पुणे सोलापुर राजमार्ग एक राष्ट्रीय हाईवे 65 है, जो पुणे में शुरू होता है और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों को जोड़ता है। इस हाईवे पर कई ऐसे आकर्षण केंद्रों की सूची है जहां घूमकर आपको अनोखा अनुभव मिलेगा। 
भुलेश्वर शिव मंदिर
भुलेश्वर भगवान शिव मंदिर पुणे से 45 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। प्राचीन और सुंदर शिव मंदिर सोलापुर हाईवे पर यवत से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

3 of 5
भिगवान बर्ड सेंचुरी
बारामती में भिगवान पक्षी अभयारण्य पुणे और सोलापुर जिले की सीमा पर स्थित है। छोटा डस्टी टाउन, पुणे के आसपास बर्ड वॉचर और सर्दियों के मौसम के दौरान प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतरीन जगह है। भिगवान में उझानी बांध के बैकवाटर पर पाए जाने वाले पक्षियों की सूची में गुलाबी फ्लेमिंगो, बरहेडेड गीज़, डेमोसिसले क्रेन, पेंटेड स्टॉर्क और सैकड़ों फ्लेमिंगो, रैप्टर और यूरेशियन स्पूनबिल शामिल हैं।

4 of 5
नरसिंह मंदिर
श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर भीमा नदी और नीरा नदी के संगम पर, इंदापुर तालुका में नीरा नरसिंगपुर गांव में स्थित है। यह सुंदर मंदिर पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर तालुका में टेंभुरनी अकलुज मार्ग पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेजुरी खंडोबा मंदिर
जेजुरी में खंडोबा मंदिर, भगवान खंडोबा का मुख्य मंदिर है, जो पुणे-सास्वाद पंढरपुर रोड पर 48 किमी की दूरी पर स्थित है। जेजुरी मंदिर में हल्दी की बौछार करके उत्सव का एक बहुत ही अनूठा तरीका है, इसलिए यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक जोड़ी कपड़ा साथ में जरूर रखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें