Shrikhand Mahadev Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा को हिंदू धर्म में सबसे प्रमुख धार्मिक यात्राओं में गिना जाता है। अमरनाथ की यात्रा काफी दुर्गम और कठिन मानी जाती है, लेकिन विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव की यात्रा है। श्रीखंड महादेव की यात्रा पर जाने की तैयारी है तो यह खबर आपके काम की है।
7 जुलाई से श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू हो रही है। यह स्थल हिमाचल प्रदेश में है, जहां दुर्गम क्षेत्रों से होते हुए जा सकते हैं। इस स्थान का धार्मिक महत्व भी है। श्रीखंड महादेव के दर्शन धार्मिक यात्रा के साथ ही रोमांचक सफर का भी अनुभव देगा। इस जोखिम भरी यात्रा को 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चलनी पड़ती है।