Road Trip Guide: वीकेंड पर कम पैसों में एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प हैं। एक मजेदार रोमांचक सफर के लिए देश भर में आपको कई सारी जगहें मिलेंगी, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ जा सकते हैं। लेकिन कोरोना के बाद से सफर का एक तरीका लोगों का सबसे पसंदीदा बन चुका है। कोविड से बचाव के लिए लोग भीड़ भाड़ वाले सफर की बजाय रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करने लगे। रोड ट्रिप एडवेंचर का एक अलग और मजेदार अनुभव देता है। आप अपने शहर से अपनी मंजिल की जाने के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सफर के दौरान यात्री को कई सारी खूबसूरत जगहें, पहाड़ियां, जंगल, स्थानीय जगहों का लजीज खाना ये सब मिलता है लेकिन इन सब का लुत्फ आप रोड ट्रिप के जरिए ही उठा सकते हैं। भारत में ऐसे मार्ग हैं, जिनका सफर रोमांचक, प्राकृतिक सुंदरता और एंजॉयमेंट से भरा है। इन मार्गों से होकर आप बेस्ट रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए रोड ट्रिप के लिए भारत की बेस्ट जगहों के बारे में।