फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangkok Trip: बैंकॉक घूमना क्यों पसंद करते हैं लड़के? ये पांच वजह जानकर आप भी जाना चाहेंगे

Sat, 08 Mar 2025 03:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सवाल है कि आखिर क्यों लड़के बैंकॉक जाना पसंद करते हैं। इस लेख में आज ऐसी पांच वजह बताई जा रही हैं, जिसके कारण अधिकतर लड़के बैंकॉक जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लड़के क्यों जाना चाहते हैं बैंकाॅक - फोटो : Adobe
Bangkok Trip 


भाई कहीं घूमने चलें क्या?
हां, चल बैंकॉक चलते हैं।

बजट कम है, क्या करें?
तो बैंकॉक चलते हैं।

तीन दिन से ज्यादा छुट्टी नहीं मिलेगी
हां तो बैंकॉक चलते हैं।

ये केवल अभिलाष और मयंक के बीच की बातचीत नहीं है, कई लड़के सफर की योजना बनाते समय बैंकॉक जाने की चर्चा करते हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक युवाओं के लिए एक शानदार और मनपसंद पर्यटन स्थल है। खासकर लड़कों के बीच बैंकॉक काफी लोकप्रिय है। यहां की नाइटलाइफ, रोमांच, खरीदारी और बजट में यात्रा इसे बेहतरीन पर्यटन गंतव्य बनाता है।अधिकतर लड़के एक बार बैंकॉक यात्रा पर जरूर जाना चाहते हैं। कारण अलग-अलग  हो सकते हैं। हालांकि सवाल है कि आखिर क्यों लड़के बैंकॉक जाना पसंद करते हैं। इस लेख में आज ऐसी पांच वजह बताई जा रही हैं, जिसके कारण अधिकतर लड़के बैंकॉक जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नाइटलाइफ करती है आकर्षित - फोटो : AdobeStock
नाइटलाइफ करती है आकर्षित

बैंकॉक की नाइटलाइफ दुनियाभर में मशहूर है। बैंकॉक पटपोंग और खाओ सैन रोड नाइट मार्केट के लिए मशहूर है, जहां कई नाइट क्लब और  लजीज स्ट्रीट फूड का अनुभव पर्यटक ले सकते हैं। खास बात ये हैं कि बैंकॉक में पार्टी और शाॅपिंग दोनों का लुत्फ किफायती दामों में उठाया जा सकता है। यहां लाइव म्यूजिक डेस्टिनेशन, बार और कैबरे मौजूद हैं। युवा लड़कों के लिए यह जगह पार्टी और मौज-मस्ती का परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाती है।  
विज्ञापन

3 of 6
बजट में घूमने और ठहरने की सुविधा - फोटो : Adobe Stock
बजट में घूमने और ठहरने की सुविधा

बैंकॉक एक बजट-फ्रेंडली जगह है, जहां हॉस्टल, बजट होटल किफायती दामों में मिल जाते हैं। यहां लोकल स्ट्रीट फूड बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कम बजट में भी यहां लक्जरी फीलिंग मिलती है, जिससे कॉलेज के लड़के और य़ुवा उद्यमी के लिए यह पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाता है।  

4 of 6
लड़के क्यों जाना चाहते हैं बैंकाॅक - फोटो : Adobe
रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटी

युवाओं, खासकर लड़कों को एडवेंचर पसंद होता है और बैंकॉक रोमांच पसंद लोगों को इसका लुत्फ उठाने का मौका देता है। यहां स्काईडाइविंग, बंजी जंपिंग, गो-कार्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। यहां के थीम पार्क, एम्यूजमेंट पार्क और ट्रैकिंग स्पॉट युवाओं को बेहद आकर्षित करते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
आसानी से मिलता है वीजा - फोटो : Adobe Stock
आसानी से मिलता है वीजा

भारतीय नागरिकों के लिए थाईलैंड आसानी से वीजा उपलब्ध कराता है। थाईलैंड भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा सर्विस भी देता है।

आधिकारिक वेबसाइट http://www.thaievisa.go.th/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। टूर से थोड़ा पहले वीजा के लिए आवेदन करके वीजा मिलने में होने वाली देरी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसाज - फोटो : Adobe
थाई मसाज और स्पा

थाई मसाज काफी मशहूर है। बैंकॉक में कई स्पा और मसाज सेंटर हैं जहां कम कीमत पर बेहतरीन रिलैक्सिंग अनुभव मिलता है। व्यस्त जीवन से समय निकालकर लड़के यहां रिलैक्स होने के लिए आना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें