Romantic Destinations for couples :कई दिनों से आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड कहीं घूमने के लिए कह रही हैं? क्या किसी सफर पर गए हुए आपको लंबा वक्त हो गया है? तो अब वक्त निकाल लें, अपने पार्टनर को एक छोटी सी रोमांटिक ट्रिप का लुत्फ उठाने का मौका दें और उनके साथ कुछ खास पल बिताएं। पैसों की चिंता न करें, कम बजट में भी आप घूमने जा सकते हैं। हालांकि बजट ट्रिप के लिए सही प्लानिंग का होना जरूरी है।
घूमने के लिए स्थानीय परिवहन का उपयोग करें। बजट होटल, होमस्टे या हाॅस्टल में ठहरें। आफ सीजन में यात्रा करें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए फ्लाइट के बजाए रेल या बस यात्रा पहले से बुक करें। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप इन ट्रिक्स को अपनाकर अपने पार्टनर के साथ महज 5000 रुपये में सफर का आनंद ले सकते हैं। कम खर्च में खूबसूरत नजारों, शानदार मौसम और बेहतरीन अनुभव लेने के लिए यहां बताई जा रही, जगहों का चयन करें।