फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंंदिर: अयोध्या के अलावा इन जगहों पर भी हैं भगवान राम के विशाल मंदिर, एक बार जरूर करें दर्शन

Sun, 21 Jan 2024 10:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते है पर, क्या आप जानते हैं कि श्री राम जन्मभूमि के अलावा भी भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां श्री राम विराजमान हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। लोग उन्हें अराध्य के रूप में पूजते हैं। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में हुआ था। जहां सदियों के विवाद के बाद अब जाकर भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। इस मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस दिन अयोध्या में दूर-दूर से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, इस बारे में तो अब बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि अयोध्या के अलावा देशभर में भगवान श्रीराम के कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी मान्यताएं भी काफी अलग-अलग हैं। ऐसे में अगर आप भीड़ के डर से 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं, तो आप इन मंदिरों में जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इन मंदिरों के दर्शन से भी आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
famous ram mandir of india - फोटो : instagram
केरल का त्रिप्रायर मंदिर

बेहद ही खूबसूरत सा ये मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है। मान्यताओं की मानें तो यहां श्रीराम की मूर्ति को भगवान कृष्ण ने स्थापित किया था। इसको केरल के चेट्टुवा क्षेत्र के एक मछुआरे द्वारा स्थापित किया था। इसके बाद शासक वक्कायिल कैमल ने इस मूर्ति को त्रिप्रायर में स्थापित किया था। ऐसा कहा जाता है कि यहां भक्तों को बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
famous ram mandir of india - फोटो : instagram

नासिक का कालाराम मंदिर

  महाराष्ट्र के नासिक के पंचवटी में कालाराम मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि वनवास के वक्त भगवान राम अपने भाई और पत्नी के साथ इसी मंंदिर में रुके थे। इस मंदिर में भगवान राम की 2 फीट की मूर्ति स्थापित है। मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने किया था। उन्होंने एक सपना देखा था कि, गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है, जिसे उन्होंने निकाल कर मंदिर में स्थापित किया थ।

4 of 7
famous ram mandir of india - फोटो : instagram

तेलंगाना का सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर 

श्री राम का ये मंदिर तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में स्थित है। इस जगह से ही भगवान ने लंका से माता सीता को वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। इस मंदिर में भगवान राम की मूर्ति धनुष और बाण के साथ स्थापित है। 
विज्ञापन

5 of 7
famous ram mandir of india - फोटो : instagram

एमपी का राम राजा मंदिर

एसपी के ओरक्षा में स्थित इस राम मंदिर में भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां उन्हें हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
famous ram mandir of india - फोटो : instagram

अमृतसर का श्री राम तीर्थ मंदिर

पंजाब के अमृतसर में स्थित इस मंदिर की मान्यता काफी अलग है। यहां माता सीता ने लव कुश का जन्म दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
famous ram mandir of india - फोटो : instagram

तमिलनाडु का रामास्वामी मंदिर

इस मंदिर को दक्षिण भारत की अयोध्या कहा जाता है। यहां भरत और शत्रुघ्न के साथ राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित हैं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें