फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर मिल रही एक दिन की छुट्टी? परिवार संग इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Wed, 30 Aug 2023 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Raksha bandhan travel - फोटो : Amar Ujala
One Day Trip With Family on Rakhi: 30 या 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन लगभग पूरे देश में मनाया जाने वाला हिंदू पर्व है।  राखी के पर्व के मौके पर एक दिन का अवकाश मिल सकता है। एक दिन के अवकाश में लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।

भाई-बहन एक दूसरे को सुबह राखी बांध देते हैं, फिर पूरा दिन परिवार के साथ कुछ यादगार वक्त बिताते हैं। इस बार अगर आप 31 अगस्त को राखी बांध रहे हैं तो मुहूर्त के मुताबिक लगभग 7 बजे सुबह राखी का पर्व मना लिया जाएगा। उसके बाद पूरे दिन का समय बच जाएगा। ऐसे में एक दिन की छुट्टी को मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मथुरा वृंदावन का ट्रिप - फोटो : istock
मथुरा

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो रक्षाबंधन के मौके पर मथुरा जा सकते हैं। मथुरा-वृंदावन के सफर पर एक दिन पहले शाम में निकल सकते हैं। 3-4 घंटे का सफर तय करके मथुरा में रात्रि प्रवास करें और सुबह यमुना घाट पर स्नान के बाद मंदिर में भगवान के दर्शन के करके वहीं भाई-बहन राखी का पर्व मनाएं। उसके बाद आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों की सैर करें और शाम तक घर के लिए रवाना हो जाएं। मथुरा बस, निजी गाड़ी से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
ऋषिकेश - फोटो : Pexel
ऋषिकेश

अगर रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के सारे दोस्त और कजिन एकत्र हो रहे हैं तो किसी रोमांचक जगह की सैर कर सकते हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश की ट्रिप एक दिन में पूरी की जा सकती है। एक दिन पहले रात में हरिद्वार या देहरादून के लिए ट्रेन जाती है, जो सुबह तक आप के गंतव्य तक आपको पहुंचा देगी। सुबह ऋषिकेश में गंगा किनारे स्नान के बाद आरती कर सकते हैं। राखी मनाकर रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग या ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
Udaipur - फोटो : istock
उदयपुर

रक्षाबंधन की एक दिन की छुट्टी के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर को घूमने जा सकते हैं। 'झीलों का शहर' के नाम से मशहूर उदयपुर में भाई बहन अच्छा वक्त गुजार सकते हैं। यहां बोट आउटिंग, मानसून पैलेस से सूर्यास्त का नजारा बहुत आनंददायी लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें