फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद ही खूबसूरत है राजस्थान का ये हिल स्टेशन, ऊंची पहाड़ी पर स्थित है खूबसूरती का एक अनोखा नमूना

Sat, 23 May 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mount abu - फोटो : twitter
राजस्थान की की संस्कृति, रहन-सहन पांरपरिक धरोहर हर किसी का मन मोह लेती है। राजस्थान जहां भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, वहीं राजस्थान में एक ऐसी जगह है जहां दूर-दूर तक गर्मी का नामो-निशान नहीं है।

दरअसल, इस जगह को राजस्थान का हिल स्टेशन कहा जाता है। यह जगह ऊंची पहाड़ी पर स्थित है जिसे माउंट आबू के जाना जाता है। माउंट आबू की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है। राजस्थान का माउंट आबू ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
अचलगढ़ किला 
  • माउंट आबू में अचलगढ़ किला आकर्षण का केन्द्र है। इस किले की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं यहां के खूबसूरत नजारें। यह किला मवाद के राजा राणा कुम्भा ने बनवाया था। यह किला पहाड़ी पर स्थित है। इस किले में स्थापित अचलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता हैं कि यहां के मंदिर में भगवान शिव के पैरों के निशाने देखने को मिलते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट 
  • माउंट आबू का सबसे खूबसूरत नजारा है सूर्योदय और सूर्यास्त होना। माउंट आबू पहाड़ी पर स्थित है और यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त होने का अप्रतिम नजारा देखने को मिलता है। इस जगह को सनसेट पॉइंट और सनराइज पॉइंट के नाम से जाना जाता है। सुबह और शाम का यह नजारा देखने लायक होता है। 

4 of 6
- फोटो : social media
टॉड रॉक 
  • माउंट आबू में एक विशाल पत्थर है जिसे टॉड रॉक कहा जाता है। इस विशाल पत्थर का आकार एक मेंढ़क जैसा लगता है, जिसे देख यह महसूस होता है कि कोई मेंढ़क नदी में कूदने की तैयारी में हो। एक पत्थर जो मेंढ़क का आकार लिए हुए उसे देख प्रकृति की खूबसूरती पर गर्व और हैरानी होती है। 

नन रॉक
  •  नन रॉक घूंघट डालें किसी स्त्री के जैसा प्रतीत होता है। एक पत्थर जो किसी स्त्री का रूप लिए हुए है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
नक्की झील 
  • नक्की झील के लिए कहा जाता है कि इस झील को देवताओं ने अपने नाखूनों से खोदा था। नक्की झील का पानी सर्दियों में जम जाता है, जिसकी वजह से यह झील किसी बर्फ की चादर जैसी प्रतीत होती है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह झील खूबसूरती का एक अनोखा नमूना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
गोमुख मंदिर 
  • गोमुख मंदिर माउंट आबू में स्थित है। इस मंदिर में एक एक गाय की प्रतिमा बनी हुई है, जिसके मुंह से पानी निकलता है। इस बात का आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है कि आखिरकार यह पानी आता कहां से है। इसी वजह से इस मंदिर का नाम गोमुख मंदिर रखा गया है। इसके अलावा इस मंदिर में सर्प की विशाल प्रतिमा और संगमरमर से बनी नंदी की प्रतिमा है जो आकर्षण का केन्द्र हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें