फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में करने जा रहे हैं आप भी रेल यात्रा, तो इन 10 बातों का रखें खास ध्यान

Thu, 21 May 2020 02:06 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से विश्व के कई देश परेशान हैं। इस घातक वायरस से निपटने के लिए भारत समेत कई देशों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए लॉकडाउन की व्यवस्था लागू की गई है। परिवहन के भी सभी साधन भी लॉकडाउन में पूरी तरह से बंद हैं। हालांकि लॉकडाउन के वजह से दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने चुनिंदा शहरों के लिए रेल सेवा शुरू की गई है। कोरोना काल में यात्रा के दौरान कई चीजों का खास ध्यान रखना होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रेल यात्रा करते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • यात्रा के दौरान हमेशा मास्क पहने रहें। इसके साथ ही आप अपनी सुरक्षा के लिए दस्ताने भी पहन सकते हैं। यात्रा करते समय अपने साथ कम से कम 2 से 4 मास्क जरूर रखें। किसी एक मास्क को 4 घंटे से अधिक ना पहनें।
  • यात्रा करते समय अपने साथ हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें। वैसे रेलवे की ओर से सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। इसके बावजूद अपने सैनिटाइजर रखें और समय-समय पर हाथ को सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
  • यात्रा के दौरान रेलवे के तरफ से आपको चादर और कंबल नहीं दिया जाएगा ऐसे में बढ़िया रहेगा कि अपने साथ चादर और कंबल जरूर ले जाएं।
  • अगर आपका सफर लंबा हो तो घर का बना हुआ नाश्ता और डिब्बा बंद चीजें ले जाएं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • रेलवे स्टेशन या गाड़ी के अंदर प्रवेश करने के बाद किसी भी अनावश्यक चीजों को छूने से बचें। अगर किसी चीज को आप गलती से पकड़ भी लेते हैं तो हाथ धोएं या सैनिटाइज करें।
  • रेलवे यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। अपने सहयोगी से भी उचित दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • अपने साथ यात्रा कर रहे सहयोगी को भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की सलाह दें और अपनी सीट को छोड़ किसी अन्य जगह पर ना बैठें।
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो चलती रेल में दरवाजे पकड़कर खड़े हो जाते हैं। ऐसा करने से बचें क्योंकि न जाने कितने लोग उस दरवाजे को पकड़े होंगे, जिससे संक्रमण खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
  • जब भी पीने की पानी खरीदें तो उसे यूज करने से पहले अच्छी तरह धो लें। फिर यूज करें। हो सके तो 1 घंटे में अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
  • यात्रा करते समय अपने चेहरे, नाक और मुंह को छूने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें