प्रकृति की खूबसूरती को निहारना भला किसे अच्छा नहीं लगता। खूबसूरत नदियों से लेकर पहाड़, झड़ने आदि को देखना एक अलग ही सुकून देता है। सुबह-सुबह तो तस्वीरों में भी प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखना अच्छा लगता है। कई लोग तो उन तस्वीरों में ही जैसे खो जाते हैं और खुद को खूबसूरत वादियों में होने का अहसास करते हैं। आपने फिल्मों में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहों को देखा होगा और ऐसे में जाहिर है आपका भी मन करता होगा कि हम भी उन जगहों की सैर करें, वहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाएं। हालांकि बहुत सारे लोगों को पता नहीं होता कि फिल्मों में दिखाई गईं वे खबसूरत और मनमोहक जगहें आखिर हैं कहां? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और वहां कई फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है।