फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में करें ट्रिप प्लान और जाएं इन बेहतरीन डेस्टिनेशन पर, जहां की खूबसूरती सालों तक रहेगी याद

Sat, 19 Oct 2019 05:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
कुछ लोगों को गर्मियों के मौसम में घूमना पसंद होता है तो कुछ को सर्दियों का मौसम भाता है। हांलाकि घुमक्कड़ी लोगों को तो सैर करने का बस बहाना चाहिए। अगर इस सर्दी भी आप किसी खूबसूरत सी और शांत जगह की तलाश कर रहें हैं तो हम आपको ऐसे ही पांच बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहें हैं। जहां पर आपको बर्फीली वादियां, संमुदर और पहाड़ नजर आएंगे। इनमें से आप चाहे किसी भी जगह जाएं। ये सारी की सारी बेहद खूबसूरत हैं। तो चलिए देखें वो कौन सी जगह हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दावकी, शिलांग
अगर आप सर्दियों के मौसम में किसी अनोखी और अनदेखी जगह जाना चाहते हैं तो दावकी सबसे बढ़िया डेस्टिनेशन है। भारत में बहुत सी जगह जहां पर बेहद खूबसूरत नजारें हैं वो आम लोगों की पहुंच और नजर से दूर ही है। लेकिन शायद इसीलिए इन जगहों की सुंदरता अपने प्राकृतिक रूप में बची हुई है। दावकी इन्हीं सुंदर जगहों में से एक हैं जहां पर सैलानियों का आना बहुत ही कम होता है। मेघालय के शिलांग से थोड़ी दूरी पर बसी ये जगह अपनी बेहद साफ और सुंदर नदी उम्नगोत के कारण भी प्रसिद्ध है। इस नदी को अगर तस्वीरों में देखें तो ऐसा लगता है कि कांच है। शिलांग से ये थोड़ी ही दूरी पर है। जहां पर सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। सर्दियों के मौसम में शिलांग में होने वाले कई तरह के फेस्टिवल भी यहां के आकर्षण का केंद्र होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
नागोआ बीच, दमन और दीव
अगर आपको समुद्र तट पसंद है तो ये जगह बस आपके लिए बनी है। गुजरात के जूनागढ़ से लगा हुआ एक छोटा सा द्वीप है दमन और दीव। यहां पर आपको शांति और सुंदरता दोनों ही नजर आएंगी। सर्दियों के मौसम में भी यहां का तापमान बहुत ही सुहाना होता है। तट के किनारे दूर-दूर तक पाम के सरसराते पेड़ बहुत ही सुंदर लगते हैं। 

 

4 of 5
travel - फोटो : pixa
कच्छ, गुजरात
गुजरात में भुज से 100 किमी दूर बने कच्छ के मैदान की सैर एक अलग ही अनुभव देती है। सोच से परे यहां की सुंदरता का रूप ही अलग है। सफेद नमक के रेगिस्तान में वाइल्ड लाइफ का मजा लेने जरूर जाएं। यहां पर आपको बहुत से अनोखे जीव-जंतु नजर आएंगे जिनके बारे में आपने पहले सुना भी नहीं होगा। तो इस सर्दी एक बार कच्छ के रेगिस्तान को देखने जरूर जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
कोहिमा, नागालैंड
अगर आप नार्थ इंडिया की खूबसूरती से प्यार करते हैं तो इस सर्दियों के मौसम में कोहिमा की सैर का प्लान करें। यहां पर पहाड़ों और हरी घास के मैदान के बहुत से नजारे मिल जाएंगे। जो देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें