भारत के इस शहर को कुछ लोग पूर्व का वेनिस कहते हैं, जबकि कुछ इसे राजस्थान की वीरता का एक शानदार उदाहरण मानते हैं। उदयपुर बहुत सारे लोगों के लिए बहुत मायने रख सकता है, लेकिन अंत में, यह एक रहस्यमय और आकर्षण वाला शहर है जो आपके जाने के काफी समय बाद भी यादों में साथ रहता है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उदयपुर शहर में ठहरने के लिए हॉस्टल भी शहर के जैसी करिश्माई ऊर्जा रखते हैं।अगर आप महंगे होटल में नहीं ठहरना चाहते तो हम आपको पॉकेट फ्रेंडली जगहों के विषय में बताने जा रहे हैं जहां कम रुपये में इतनी शानदार व्यवस्था मिलेगी की विश्वास नहीं होगा।