फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग बना रहे हैं 'बाइक ट्रिप' का प्लान तो लद्दाख जैसी इन चार खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

Mon, 09 Sep 2019 12:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आप सभी ने कभी न कभी दोस्तों के साथ बाइक पर लद्दाख ट्रिप जरूर प्लान की होगी। वो अलग बात है कि इस तरह की ट्रिप का सपना कम ही लोग पूरा कर पाते हैं। कोई बात नहीं अगर आप लद्दाख नहीं जा सकते तो क्या हुआ, लद्दाख जैसी जगह तो जा ही सकते हैं। जी हां, बिल्कुल वैसी ही खूबसूरत और हसीन वादियों से घिरी इन जगहों पर दोस्तों संग बाइक ट्रिप का मजा आपको सुनहरी यादें देने के लिए काफी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गिरनार, गुजरात
ऐसा माना जाता है की गिरनार के पर्वत हिमालय से भी पुराने वक्त से इस दुनिया मे मौजूद हैं। अहमदाबाद से 327 किलोमीटर दूर जूनागढ़ के पास गिरनार के पहाड़ स्थित है। गिरनार पर्वत के आसपास के इलाके में बहुत सारे पौराणिक मंदिर और पुरातन स्थल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एबॉट माउंट, उत्तराखंड
देवों की भूमि उत्तराखंड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगह हैं। यहां पर हर तरह के पर्यटकों के लिए घूमने लायक जगह हैं। लेकिन धीरे-धीरे यहां लोगों की भीड़ जमा होती जा रही है। ऐसे में अगर आप सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड के एबॉट माउंट जाएं। 

4 of 5
स्पिति घाटी, हिमाचल प्रदेश
भारत और तिब्बत के बीच सुंदर सा राज्य हिमाचल प्रदेश के उत्तर पूर्वी में एक खूबसूरत सी जगह है। इस जगह का नाम स्पिति है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आप यहां के एक भी दृश्य को कैमरे में कैद करना नहीं भूलेंगे। यहां के नजारों की तस्वीर देखते ही बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूधपथरी, कश्मीर
श्रीनगर से 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है दूधपथरी। दूधपथरी को भारत की कुछ चुनिंदा सुंदर जगहों में से एक माना जाता है। यहां दूर-दूर तक हरी घास के मैदान फैले हुए हैं। दूधपथरी के कोमल हरी घास के मैदान में घूमने से आपको इस बात का एहसास होगा कि यह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें