फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में रहकर 'मिनी स्विटजरलैंड' नहीं गए तो सफर रह जाएगा अधूरा

Mon, 29 Jul 2019 04:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
मशहूर जगहों के बारे में तो सब जानते हैं और कभी ना कभी घूम ही आते हैं। लेकिन देश में इतनी ऑफबीट जगह हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। असली घुमक्कड़ी हमेशा जगह एक्स्प्लोर करते हैं और छानबीन करके भीड़ से दूर, खूबसूरत और शांत जगह खोजकर घूमने निकलते हैं। अगर आप भी उन्ही घुमक्कड़ीयों में से एक हैं तो इस बार हम आपको एक ऑफबीट जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचकर पछतावा नहीं होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 4
अगर अभी स्विट्जरलैंड नहीं जा सकते तो कोई बात नहीं भारत के स्विट्ज़रलैंड तो कभी भी घूम ही सकते हैं। अपने ही देश में विदेश की फीलिंग चाहिए तो हिमाचल प्रदेश के खजियार जाना तो बनता है। दुनिया के 160 'मिनी स्विट्जरलैंड' में से एक खजियार भी है। 
विज्ञापन

3 of 4
खजियार झील हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 1,920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके चारों ओर देवदार के पेड़ और झील का नीला पानी का नजारा जबरदस्त होता है। यहां की सबसे आकर्षक चीज तैरता हुआ टापू है जो असल में झील की सतह पर उगने वाले घासों का गुच्छा है। खजियार की खूबसूरती को देखकर 'मिनी स्विट्जरलैंड' की उपाधि दी गई। 

 
विज्ञापन

4 of 4
पैराग्लाइडिंग से लेकर घुड़सवारी कई तरह की गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। खजियार झील के किनारे एक नाग देवता का मंदिर बना है। खजिहार में ठहरने के लिए गेस्ट हाउस भी हैं, जहां आराम से ठहर सकते हैं। खजियार चंबा या डलहौजी से महज आंधे घंटे की दूरी पर है। खजियार पहुंचने के लिए आप शिमला तक रेल यात्रा कर सकते हैं और हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें