फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 हजार फीट ऊंचाई पर है देश की ये रहस्मयी झील, आप भी कर लें रोमांच भरा सफर

Tue, 06 Aug 2019 09:15 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
परिवार और दोस्तों के साथ तो अक्सर घूमने जाते होंगे। मगर सोलो ट्रिप यानी अकेले कहीं घूमने जाने का मजा ही कुछ और होता है। आप अपने साथ कुछ समय बिता पाते हैं। अगर कुछ दिनों के लिए खुद के साथ समय बिताने की सोच रहे हैं तो हम उत्तराखंड की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं तो करीब 16 हजार फीट ऊंचाई पर है और यहां पहुंचकर आपका दिमाग खुल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है रूपकुंड ट्रैक आपको रोमांच से भर देगा। यहां दूर-दूर तक घने जंगल हैं, साथ ही यहां की रूपकुंड झील और ये जगह काफी रहस्मयी है। हालांकि, चारों तरफ पर्वतों की घाटियां इस जगह को और भी ज्यादा शानदार बना देती हैं। ये हिमालय की दो चोटियों त्रिशूल और नंदघुंगटी के तल के पास स्थित है। यहां कई लोग ट्रैकिंग करते नजर आ जाएंगे। यहां कुछ मंदिर और एक छोटी सी झील भी है, जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसके अलावा आसपास गहरी ढलानों पर झरने  यात्रियों को अपनी ओर और आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रूपकुंड झील को कंकाल झील भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि 1942 में यहां पर पांच सौ से अधिक कंकाल पाए गए थे। तब से ही इस झील को कंकाल झील के नाम से भी जाना जाता है। जानकार बताते हैं कि इन कंकालों का जब परीक्षण हुआ तो पता चला कि वो 12वीं और 15वीं सदी के बीच के लोगों के थे।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : roopkund
ऐसे पहुचें 
रूपकुंड जाने के लिए पहले हरिद्वार जाएं। इसके बाद ऋषिकेश फिर देवप्रयाग। वहां से श्रीनगर गढ़वाल जाना होगा। इसके बाद कर्णप्रयाग फिर थराली जाएं। इसके बाद देबाल और फिर वांण-बेदनी बुग्याल फिर बखुवाबासा पहुंचेंगे। जहां से आपको केलू विनायक जाना होगा। फिर आप रूपकुंड पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें