फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की ये पांच जगह 'मैगी' के स्वाद और उससे जुड़ी यादों को फिर से ताजा कर देंगी

Mon, 05 Aug 2019 06:04 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सबकी प्यारी 'मैगी' से देश के हर बच्चे और युवा की सुनहरी यादें जुड़ी हुई हैं। शाम को खेल के आने के बाद मां के हाथ वाली मैगी हो या आधी रात को हॉस्टल में बनने वाली मैगी, उसके स्वाद का दर्जा आजतक कोई पकवान नहीं ले पाया है। जो लोग पहाड़ों वाली खूबसूरत जगह घूम चुके हैं उन्हें मैगी खाने का अलग ही अनुभव होगा। जी हां, पांच हजार फीट ऊंचाई पर ठंडी हवा के बीच चारो ओर पहाड़ों और हरियाली से घिरे माहौल में गरमागर्म मैगी का स्वाद। वाह! सोच के ही मजा आ गया। अगर ये यादें फिर से दोहराना चाहते हैं मगर उन जगहों से दूर हैं तो दिल्ली में मौजूद ये पांच जगह आपके स्वाद और यादों को फिर से ताजा कर देंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केव 
दिल्ली साउथ कैंपस के छात्रों के बीच पसंदीदा, केव ने सत्यनिकेतन में मैगी प्रेमियों के दिल में एक अलग स्थान बनाया है। इसके मेनू को तीन तरह से बांटा गया है भारत, फ्रेग्नेंस ऑफ चाइना और यूरोपियन एरोमा। मैगी चाट, बार्बिक्यू मैगी, शेजवान मैगी और थाई रेड मैगी बेहतरीन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टॉम अंकल मैगी पॉइंट 
ये दिल्ली में 50 तरह की मैगी बनाने वाली जगह है। जी हां, जब भी जीटीबी नगर जाने का मौका मिले तो दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर जरूर जाइएगा। टॉम अंकल का भोजनालय दिल्ली में पूरे छात्र समुदाय में मशहूर है।

4 of 5
वुड बॉक्स कैफे 
मसाला मैगी और पिज्जा मैगी वुड बॉक्स कैफे की प्रसिद्धि का दावा है, लेकिन पेरी पेरी मैगी, मिंट और मशरूम मैगी और चटपटा मैगी भेल सहित कई तरह की मैगी का आविष्कार यहीं हुआ है। मैगी प्रेमी इस जगह से दूर नहीं रह सकते। अगर दिल्ली में रहकर ये नहीं चखा तो जीटीबी नगर का चक्कर लगा ही लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिल्लू हट
हर इंसान जबरदस्त स्वाद चखना चाहता है और मैगी के लिए तो लोग कहीं भी जा सकते हैं। ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है नेताजी सुभाष प्लेस स्थित, बिल्लू के हट जाएं। सॉस मैगी, मिर्च लहसुन चीज मैगी, शेजवान तंदूरी पनीर टिक्का मैगी और चीज मैगी डबल मसाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें