ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग
- फोटो : istock
ऋषिकेश
रक्षाबंधन से स्वतंत्रता दिवस तक की छुट्टी पर आप उत्तराखंड के किसी भी हिल स्टेशन के सफर पर जा सकते हैं। कम पैसों में आप आध्यात्म, धर्म और एडवेंचर तीनों का अनुभव ले सकते हैं। भाई बहन अगर घर के बड़ों, माता पिता के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं तो उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां के मंदिरों के दर्शन के अलावा आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग और फ्लाइंग फॉक्स का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। शाम में परिवार के साथ गंगा तट पर आरती में शामिल हो सकते हैं।