फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places to Visit in September: सितंबर में घूमने की है योजना, तो इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डेस्टिनेशन - फोटो : istock
Places To Visit In September 2023 : घूमने का शौक रखने वाले अगर किसी सफर पर जाना चाहते हैं, वह बारिश का मौसम खत्म होने का इंतजार करते हैं। अधिकतर लोग मानसून में सफर करने से बचते हैं। पिछले कुछ समय से बरसात का मौसम था। हालांकि सितंबर महीने में बारिश कुछ कम होने लगती है। मानसून जाने का समय आ जाता है।

ऐसे से लंबे समय से घूमने की योजना बना रहे हैं तो सितंबर महीने में सफर पर जा सकते हैं। इस महीने में चिलचिलाती गर्मी से भी कुछ राहत मिल जाती है। न तो अधिक सर्दी होती है और न ही अधिक गर्मी महसूस होती है। ऐसे में सितंबर का महीना घूमने के लिहाज से भी बेहतर होता है। अगर सितंबर के महीने में कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो पहले उन जगहों के बारे में बेहतर तरीके से जान लें, जहां आप इस महीने जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
Puducherry - फोटो : istock2
पुडुचेरी, तमिलनाडु

तमिलनाडु का पुडुचेरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत समुद्र तटों, खूबसूरत कैफे और फ्रांसीसी स्वाद वाले खाने को लेकर मशहूर है। सितंबर के महीने में पुडुचेरी घूमने के लिए आना बेहतर विकल्प हो सकता है। सफर के दौरान आप पैराडाइज बीच, अरबिंदो आश्रम, आॅरोविले, सीसाइड प्रोमेनेड आदि को घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अल्मोड़ा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Beauty Of Uttarakhand
अल्मोड़ा, उत्तराखंड

मानसून के कारण अगर हिल स्टेशन घूमने जाने की योजना को रोककर रखा हुआ था, तो इंतजार खत्म हुआ। उत्तराखंड के हिल स्टेशनों को सितंबर के महीने में घूम सकते हैं। अल्मोड़ा जाने की योजना बना सकते हैं। अल्मोड़ा में नंदा देवी मंदिर, चितई मंदिर, पाताल देवी मंदिर, माल रोड घूम सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐतिहासिक जगहें जैसे चंद वंश के काल का मल्ला महल, अल्मोड़ा चिड़ियाघर घूम सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
kalimpong - फोटो : istock
कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल का अनोखा हिल स्टेशन कलिम्पोंग घूमने के लिए जा सकते हैं। पूर्वी भारत के इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल में हरा भरा नजारा देखने को मिलता है। चाय के बागान, लेप्चा संग्रहालय, मेक फोरलेन चर्च, डाॅ. ग्राहम होम, देओलो हिल, मोरन हाउस, सोंगा गुंबा और डर्पिन मठ स्थित हैं, जिसे घूम सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें