IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आए दिन यात्रियों को पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लाते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को बजट में घूमने, स्थानीय परिवहन, ठहरने और भोजन की सुविधा मिलती है। सावन मास के खास मौके पर आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 'दिव्य दक्षिण यात्रा' करा रहा है। इस टूर पैकेज में दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। दक्षिण भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां कई मंदिर हैं, जहां देशभर से लोग घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक करके आसानी से दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थलों की यात्रा की जा सकती है। आइए जानते हैं दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए इस टूर पैकेज की शुरुआत कब से हो रही हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
दिव्य दक्षिण यात्रा विद ज्योतिर्लिंग
इस टूर पैकेज की शुरुआत 9 अगस्त से हो रही है। यात्रा 8 रातें और नौ दिनों की है। यात्रा सिकंदराबाद से शुरू होगी। इस टूर पैकेज में अरुणाचल, कन्याकुमारी, मदुरई, रामेश्वरम, त्रिची और त्रिवेंद्रम की सैर पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : Istock
कहां घुमाया जाएगा?
स्पेशल ट्रेन से सिकंदराबाद होते हुए काजीपेट, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडुर और रेनिगुंटा स्टेशनों से होकर गुजरेंगे।
4 of 5
मीनाक्षी मंदिर
- फोटो : Istock
दक्षिण भारत के तीर्थ स्थल
यात्रियों को तिरुवन्नामलाई से अरुणाचलम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी में टूरिस्ट राॅक मेमोरियल, कुमारी अम्मन मंदिर और त्रिवेंद्रम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर को घूमने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में अलग-अलग कैटेगरी का किराया अलग है। इकोनॉमी क्लास में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 14300 रुपये का टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी में डबल या ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति किराया 21900 रुपये देना होगा। कंफर्ट क्लास में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 28500 रुपये होगा।