Places Not to Visit in March: मार्च के महीने तक सर्दियां खत्म हो रही होती हैं, वहीं बहुत अधिक गर्मी भी नहीं होती है। इस मौसम में न तो दिसंबर-जनवरी वाली कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को परेशानी होती है और न ही जून-जुलाई में पिघला देने वाली चिपचिपी गर्मी होती है। ऐसे में इस महीने में घूमने जाने की योजना बनाना बेहतर मौका हो सकता है। मार्च में बच्चों के स्कूल की परीक्षाएं भी लगभग खत्म हो जाती हैं। इसलिए छुट्टी मनाने के लिए सफर पर जा सकते हैं। मार्च के सुहावने मौसम में आपको घूमने के लिए बहुत सारी जगहों के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां मार्च के महीने में जाने से बचना चाहिए। इस महीने में सफर की योजना बना रहे हैं और किसी जगह का चयन कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर बिल्कुल भी न जाएं, वरना पैसे और समय की बर्बादी के साथ ही सफर का मजा किरकिरा हो जाएगा।