Phulera Dooj: रंगों का त्योहार होली आने वाली है। होली भारत के सबसे प्रमुख हिंदू पर्वों में से है। होली मनाने के लिए लोग रंगों से खेलते हैं, लेकिन एक होली ऐसी भी होती है, जो फूलों से खेली जाती है। आज ही के दिन फूलों की होली खेलने की परंपरा है। प्रतिवर्ष फूलों से होली के त्योहार को फुलेरा दूज के तौर पर मनाते हैं। फुलेरा दूज भारतीय पर्व है, जो मथुरा बरसाना में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष फुलेरा दूज 2023 21 फरवरी को मनाया जा रहा है। इसे होली के शुभारंभ के तौर पर मनाते हैं। अगर आप फुलेरा दूज के मौके पर फूलों की होली का आनंद लेना चाहते हैं तो बरसाना जा सकते हैं। आइए जानते हैं फुलेरा दूज मनाने के लिए मथुरा बरसाना के सफर की पूरी जानकारी।