Taj Mahotsav 2023: दुनिया के सात अजूबों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। ताजमहल प्रेम की निशानी है, जो आगरा में स्थित है। आगरा के मुख्य आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही यह भारत की भी पहचान है। साल भर आगरा का ताजमहल देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। सफेद संगमरमर के ताजमहल की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी ताजमहल देखना चाहते हैं तो इस मौसम में आगरा आना बेहतर होगा। बहुत गर्मी के मौसम में ताजमहल की फर्श काफी गर्म होती हैं, वहीं फरवरी के महीने में ताजमहल के दीदार के लिए शानदार मौका सरकार देती है। दरअसल प्रति वर्ष ताज महोत्सव का आयोजन होता है। ताज महोत्सव में शामिल होने के लिए भारत के हर कोने से और विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। आप भी ताज महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो जानिए कब से ताज महोत्सव का आयोजन हो रहा है? कैसे ताज महोत्सव में शामिल हो सकते हैं? ताज महोत्सव में शामिल होने का खर्च कितना आएगा।