फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photography Tips: यात्रा के दौरान फोटोग्राफी करने का है शौक, तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

Tue, 19 Apr 2022 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स - फोटो : pixabay
ट्रैवल का शौक रखने के वालों के लिए नई जगह को घूमना जितना उत्साहित करता है, उतना ही उस जगह से जुड़ी यादों को अपने कैमरे में फोटो के जरिए सुरक्षित करना आम बात हो गई है। लोग अब कही पर भी जाएं, यात्रा की शुरुआत से लेकर, होटल के कमरों, बाजारों, रेस्तरां आदि सभी कुछ को अपने कैमरा में कैद करना पसंद करते हैं। अगर डेस्टिनेशन खूबसूरत हो तो मजा अधिक दोगुना हो जाता है। ऊंचे हरे भरे पहाड़ों, जंगल से खेत खलियानों, बर्फीली जगहों से लेकर रेतीले मैदानों, समुद्र किनारे लोग एंजॉय करते तस्वीरें क्लिक कराते हैं। लोगों की जेब में अब हर वक्त मोबाइल के रूप में एक कैमरा भी होता है, जिसके जरिए कहीं से भी क्रिएटिव फोटो क्लिक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके सफर के दौरान बेस्ट तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स - फोटो : Pixabay
रोशनी पर दें ध्यान

किसी खूबसूरत जगह पर हैं और वहां के व्यू की फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो सबसे जरूरी रोशनी है। कैमरा को कभी सीधे सूरज की रोशनी की तरफ करके फोटो नहीं क्लिक करनी चाहिए। इससे सूरज की रोशनी में फोटो क्लिक करते समय व्यू पर अंधेरा और कालापन आने लगता है। कैमरे को सही लाइटिंग की तरफ एडजस्ट करें।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स - फोटो : Pixabay
क्लोजअप शाॅर्ट कैसे लें

अगर आप डेस्टिनेशन की प्राकृतिक सुंदरता की क्लोजअप फोटो लेना चाहते हैं तो कैमरे को उस चीज पर फोकस करें, जिसका क्लोज अप लेना चाहते हैँ। क्लोज अप फोटो के लिए उस चीज से ज्यादा दूरी न रखें। ऐसा करने से फोटो को जूम करना पड़ेगा, जिससे फोटो के पिक्सेल खराब दिखते हैं।

4 of 6
ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स - फोटो : Pixabay
मोड चेंज करें

मोबाइल के कैमरा में आजकल कई तरह के फीचर आ गए हैं। जिसके जरिए आप फोटो को अधिक खूबसूरत एंगल में क्लिक कर सकते हैं। मोबाइल में डिफाॅल्ट मोड सेटिंग होती है। फोटो क्लिक करते समय मोड चेंज करके चेक करें कि किस मोड में फोटो अधिक अच्छी आ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स - फोटो : istock
ऐप के इस्तेमाल से बचें

मोबाइल से फोटो क्लिक करते समय अक्सर लोग फिल्टर के लिए कई तरह के ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फोटो क्लिक करते समय नाॅर्मल कैमरा ही इस्तेमाल करें। ऐप से फोटो नेचुरल नहीं आएगी। फिल्टर वाली फोटो में बदलाव करना मुश्किल होता है। लेकिन नेचुरल फोटो को बाद में आप कई तरह से एडिट कर सकते हैं या फिल्टर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रैवल फोटोग्राफी टिप्स - फोटो : Istock
ट्राइपॉड ले जाएं साथ

अगर आप सफर पर जा रहे हैं अपने साथ ट्राइपॉड भी रख सकते हैं। फोटो क्लिक करते समय कई लोगों के हाथ कांपते हैं। अक्सर फोटो ब्लर हो जाती है। लेकिन ट्राइपॉड के इस्तेमाल से फोटो को सही एंगल में सटीक तरह से क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें