फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhangarh Fort: भारत की सबसे डरावनी जगह है भानगढ़ का किला, घूमने से पहले जान लें इससे जुड़े रहस्य

Mon, 18 Apr 2022 11:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भानगढ़ किला - फोटो : facebook/bhangarh fort
भारत में कई डरावनी और भुतहा जगहें हैं, जिनसे जुड़े कई रहस्य मशहूर हैं। लोग हर साल इन डरावनी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। यहां का माहौल और रहस्यमयी कहानियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां कुछ ऐसी हरकतें होती हैं, जिसे वैज्ञानिक भी समझ नहीं पाते। इन्हीं डरावनी और रहस्यमयी जगहों में से एक है भानगढ़। भानगढ़ का किला दुनियाभर में मशहूर है। वहीं भानगढ़ को एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कुछ लोग भानगढ़ के किले को भुतहा कहते हैं तो कई लोग इस जगह को खतरनाक बताते हैं। हालांकि जिन्हें रोमांचक सफर पर जाना पसंद है, वह राजस्थान में स्थित भानगढ़ के किले को घूम सकते हैं। भानगढ़ के किले को देश का सबसे प्रेतवाधित जगह घोषित किया है। शाम होने के बाद किले मे रहना प्रतिबंधित है। चलिए जानते हैं भानगढ़ के किले को क्यों कहा जाता है सबसे रहस्यमयी।
विज्ञापन

2 of 5
भानगढ़ किला - फोटो : facebook/bhangarhfort
भानगढ़ के किले का सफर 

भानगढ़ का किला राजस्थान में स्थित है। इस किले में आपको राजसी वास्तुकला का नमूना देखने को मिलेगा। लोग यहां कि ऐतिहासिकता देखने के लिए आते हैं। लेकिन भानगढ़ की राजसी ठाट से ज्यादा लोगों का ध्यान वहां के अजीब एहसास पर होता है। ऐसा लगता है कि मानो कोई उनका पीछा कर रहा हो। एक खास बात यह भी है कि अपने अंदर डरावने एहसास को छुपाए रखे इस किले में लोग लंबे समय तक ठहर नहीं पाते। शाम होने से पहले लोगों को भानगढ़ के किले से बाहर निकल जाना होता है। शाम के बाद यहां रुकने की मनाही होती है।
विज्ञापन

3 of 5
भानगढ़ किला - फोटो : facebook
भानगढ़ के किले की कहानी

भानगढ़ के किले से जुड़ी कुछ कहानियां हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भानगढ़ का किला शापित हैं। इसे गुरु बालू नाथ नाम के साधु ने श्राप दिया था। मान्य़ता है कि जब इस किले का निर्माण होना शुर हुआ, तब एक साधु महाराज वहां पर ध्यान लगाकर बैठे थे। राजा ने उनसे अनुरोध किया कि वह यहां किला बनवाना चाहते हैं। साधु ने किला बनाने की इजाजत देते हुए शर्त रखी कि किले की छाया उन्हें न छुए। राजा हामी भर दी लेकिन जब किला बनकर तैयार हुआ तो उसकी छाया साधु पर पड़ गई। इससे नाराज होकर साधु ने श्राप दे दिया। कहा जाता है कि साधु के श्राप से पूरा गांव नष्ट हो गया था।

4 of 5
भानगढ़ किला - फोटो : istock
भानगढ़ को डरावना क्यों कहते हैं?

भानगढ़ के किले से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो इसे भुतहा बताते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक बार तीन लड़कों ने सूर्यास्त के बाद भानगढ़ के किले में रहने का फैसला लिया। वह किले की वास्तविकता जानना चाहते थे। लेकिन उस शाम कुछ ऐसा हुआ कि एक लड़का कुए में गिर गया। किसी तरह अन्य दो उसे बाहर निकालकर जान बचाई। सभी भानगढ़ से निकल कर भागे लेकिन इस दौरान तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भानगढ़ का किला (प्रतीकात्मक) - फोटो : Pixabay
भानगढ़ के किले में रात में रहने पर रोक क्यों?

इस तरह के किस्सों के बाद भानगढ़ के किले के अंदर रात में रहना प्रतिबंधित है। एएसआई यानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक बोर्ड लगाकर चेतावनी दी है कि भानगढ़ किला परिसर में सूर्यास्त के बाद से सूरज उगने तक न रहा जाए। कहा जाता है कि जो कोई भी आजतक रात में किले के अंदर रहने में कामयाब रहा, वह वहां की कहानी बताने लायक नहीं रहा। इसी वजह से माना जाता है कि इस किले में भूत रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें