कैसे पहुंचे
ऊटी से 40 किलोमीटर दूर स्थित मेट्टूपलयम ऊटी का नजदीकी रेलवे स्टेशन है। चेन्नई, मैसूर, बेंगलुरु समेत कई नजदीकी शहरों से नियमित ट्रेनें मेट्टूपलयम आती हैं। आप चाहें तो रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर टैक्सी या कैब के जरिए ऊटी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो नीलगिरी माउंटेन टॉय ट्रेन में बैठकर पहाड़ियों, घने जंगलों और घाटियों के बीच से होते हुए भी ऊटी पहुंच सकते हैं। हालांकि इस सफर में वक्त बहुत लगता है लेकिन यह एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है जो आपको हमेशा याद रहेगा।