टाइगर प्वाइंट
मैनपाट में घूमने के लिए बेहद ही सुंदर-सुंदर जगह हैं। इन सुंदर जगहों में से एक है टाइगर प्वाइंट। टाइगर प्वाइंट पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र है। टाइगर प्वांइट में आपको पानी के झरने, बड़े-बड़े पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां लाखों की तादात में पर्यटको का आना-जाना लगा रहता है। यही नहीं इसके अलावा आपको यहां परपतिया के रसमडा, रामगढ़ और बनराई में जलप्रपात, बांध और गुफाएं भी को मिलेंगी। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।